• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स

Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए 5,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। Hypevolt-R को क्रिस्टल व्हाइट और प्लेटिनम ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 kmph की है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh की दो रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं
  • इसकी IDC रेंज लगभग 180 किलोमीटर होने का दावा किया गया है
  • Hypevolt-R का प्राइस 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
विज्ञापन

टू-व्हीलर मेकर Keeway ने Hypevolt-R के साथ भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री की है। Hypevolt-R को मजबूत परफॉर्मेंस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए  5,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। 

Hypevolt-R का डिजाइन इस सेगमेंट के अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग है। इसमें फ्लैट सीट्स दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की हेडलाइट को वर्टिकल तौर पर एप्रन पर लगाया गया है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हैंडलबार के बजाय एप्रन पर फिक्स्ड किया गया है। इसका रियर डिजाइन रियर पैनल तक नहीं जाता और इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग लुक मिलता है। इसमें LED टेल लैम्प दिए गए हैं। Hypevolt-R को क्रिस्टल व्हाइट और प्लेटिनम ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसका मुकाबला Ola Electric की Roadster और Ultraviolette Tesseract जैसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स से होगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh की दो रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं। इसकी IDC रेंज लगभग 180 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। Hypevolt-R में मिड-माउंटेड पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है जो 12 kW का पीक पावर आउटपुट जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 kmph की है। यह सिर्फ 2.3 सेकेंड्स में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी बैटरी को लगभग तीन घंटों में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइड मोड - Eco, Normal और Sport हैं। 

इसमें 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो नेविगेशन. फोन पेयरिंग, कॉल और मैसेज अलर्ट्स के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेफ्टी के लिए कीलेस गो, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल, इंटेलिजेंट क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्टोरेज के लिए सीट के नीचे 27 लीटर का स्पेस है। इसमें फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन में भी बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में TVS Motor, Bajaj Auto और Ola Electric की बड़ी हिस्सेदारी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »