Joy e-bike के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर होली के लिए 12,000 रुपये तक डिस्काउंट

यह डिस्काउंट ऑफर हाल ही में लॉन्च किए गए Joy e-bike के इलेक्ट्रिक स्कूटर Mihos पर उपलब्ध नहीं है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2023 17:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के इसके अलावा Wolf+, Gen Next Nanu+ 12,000 रुपये की छूट मिलेगी
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है
  • इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का दबदबा है

यह डिस्काउंट 31 मार्च तक उपलब्ध है

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। Wardwizard Innovations की Joy e-bike के चुनिंदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर होली और इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर 12,000 रुपये तक के विशेष डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट 31 मार्च तक उपलब्ध है। 

Joy e-bike के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज में Glob, Wolf, Gen Next Nanu, Wolf+, Gen Next Nanu+, Wolf Eco और Gen Next Nanu Eco शामिल हैं। इनमें से Glob, Wolf और Gen Next Nanu पर 7,000 रुपये तक डिस्काउंट और Wolf Eco and Gen Next Nanu Eco पर 4,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Wolf+ और Gen Next Nanu+ प्रत्येक पर 12,000 रुपये तक डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके साथ ही Joy e-bike ने 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाली महिलाओं को 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट देने की घोषणा की है। यह अतिरिक्त डिस्काउंट 8-11 मार्च तक उपलब्ध होगा। 
Advertisement

यह डिस्काउंट ऑफर हाल ही में लॉन्च किए गए Joy e-bike के इलेक्ट्रिक स्कूटर Mihos पर उपलब्ध नहीं है। Joy e-bike ने Wolf+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले वर्ष 1,10,185 रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर लॉन्च किया था। यह मैट ब्लैक, स्टारडस्ट और डीप वाइन क्लोरो कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसके Gen Next Nanu+ इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1,06,991 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह मिडनाइट ब्लैक और मैट व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है। 

इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में 1500W क्षमता  वाली DC ब्रशलेस हब मोटर मिलती है, जिससे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अधिकतम 55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकते हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में 60V/35Ah क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक किसी भी सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है, और इसे फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे लगते हैं। फुल चार्ज में ये स्कूटर्स 100km तक की रेंज दे सकते हैं। इसके अलावा Wolf+ और Gen Next Nanu+ के फ्रंट में डुअल फोर्क हाइड्रोलिक सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जबकि रियर सस्पेंशन मोनो शॉक है। दोनों ई-स्कूटर में कीलेस (बिना चाबी के स्टार्ट/स्टॉप) फंक्शन मिलता है। इनके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का डिजाइन इस सेगमेंट में मार्केट में मौजूद अन्य स्कूटर्स से अलग है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.