Hyundai की अगले महीने Bharat Mobility Expo में Creta इलेक्ट्रिक के लॉन्च की तैयारी

क्रेटा इलेक्ट्रिक का स्टीरियरिंग थ्री-स्पोक होगा। इसमें 10.25 इंच डुअल-स्क्रीन सेटअप हो सकता है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 16:19 IST
ख़ास बातें
  • इसकी मैन्युफैक्चरिंग दिसंबर के अंत तक शुरू की जा सकती है
  • इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है
  • हाल ही में ह्यंडई की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग हुई थी

हाल ही में कंपनी की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग हुई थी

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai की SUV Creta की बड़ी संख्या में बिक्री हुई है। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि क्रेटा इलेक्ट्रिक को अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले Bharat Mobility Expo में लॉन्च किया जाएगा। इसकी मैन्युफैक्चरिंग दिसंबर के अंत तक शुरू की जा सकती है। 

क्रेटा इलेक्ट्रिक को Bharat Mobility Expo के सामान्य लोगों के लिए खुलने के पहले दिन 17 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। EV होने के कारण इसके फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल और बेहतर एफिशिएंसी के लिए 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में क्रेटा इलेक्ट्रिक के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसके रियर बंपर में बदलाव किया जा सकता है। इसमें LED हेडलैम्प दिए जा सकते हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक का स्टीरियरिंग थ्री-स्पोक होगा। इसमें 10.25 इंच डुअल-स्क्रीन सेटअप हो सकता है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। 

भारत में EV के मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए Hyundai ने बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग भी हुई थी. देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में Maruti Suzuki के बाद Hyundai का दूसरा स्थान है। EV के सेगमेंट में Tata Motors और Mahindra & Mahindra ने काफी इनवेस्टमेंट किया है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। ह्यंडई की इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगभग 2.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना है। कंपनी की अगले वर्ष अपना दूसरा प्लांट भी शुरू करने की तैयारी है। इससे ह्यंडई को EV और अन्य व्हीकल्स की डिमांड को पूरा करने में सहायता मिलेगी। कंपनी की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स  के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की भी है। 

ह्यंडई की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में Creta की सेल्स 10 लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। देश में कंपनी की इस पहली SUV को लगभग नौ वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में बहुत से मॉडल लॉन्च होने के बावजूद क्रेटा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.