Realme का 7000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Realme
Realme Narzo 100 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी है।
Realme का 7000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Realme की आधिकाारिक वेबसाइट पर Narzo 100 Lite 5G को ₹18,999 में लिस्ट किया गया है, लेकिन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद ₹15,999 में मिल रहा है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। आइए Narzo 100 Lite 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme Narzo 100 Lite 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹16,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,000 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹15,999 हो जाएगी।
Realme Narzo 100 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
इस फोन में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Narzo 100 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
फोन में 5300mm² एयरफ्लो वीसी कूलिंग सिस्टम लगा है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई के साथ आता है।
Narzo 100 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। और Armorshell प्रोटेक्शन से भी मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज