• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ

Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ

लीक से पता चला है कि ग्लोबल बाजार समेत चीन में Redmi Note 18 5G की बैटरी और चार्जिंग स्पीड कैसी होगी।

Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 18 5G मौजूदा Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा।
  • Redmi Note 18 5G के चीनी वर्जन में BN84 8,888mAh की बैटरी होगी।
  • Redmi Note 18 5G के ग्लोबल वेरिएंट में BN85 8100mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन

Xiaomi इस साल की शुरुआत में Redmi Note 17 सीरीज लेकर आई थी। अब कंपनी इस सीरीज में विस्तार करते हुए Redmi Note 18 सीरीज लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में आई एक लीक से पता चला है कि ग्लोबल बाजार समेत चीनी बाजार में Redmi Note 18 5G की बैटरी और चार्जिंग स्पीड कैसी होगी। इसके अलावा इस सीरीज में Redmi Note 18 Pro और Redmi Note 18 Pro Max भी शामिल होंगे। आइए आगामी Redmi Note 18 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 18 5G की बैटरी कैसी होगी


टिपस्टर पेपरकिंग13 ने X (ट्विटर) पर दावा किया है कि Redmi Note 18 5G मौजूदा Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसमें हार्डवेयर के तौर पर सिर्फ बैटरी को अपग्रेड किया गया है।

टिपस्टर ने लीक बिल्ड प्रॉपर्टी के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इनमें चीनी वर्जन का कोडनेम मिस्ट और मॉडल नंबर M077CE नजर आ रहा है। लिस्टिंग में Redmi Note 18, Redmi Note 18 5G और Poco M8 Power 5G के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि Redmi Note 18 5G के चीनी वर्जन में BN84 8,888mAh की बैटरी होगी जो कि पिछले मॉडल Redmi Note 17 5G में दी गई BM79 8,000mAh की बैटरी के मुकाबले एक अपग्रेड है। वहीं ग्लोबल वेरिएंट में BN85 8,100mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि पिछले मॉडल में BM7A 7,700mAh की बैटरी दी गई थी।

दोनों ही वर्जन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग स्पीड रहने की उम्मीद है, जो Redmi Note 17 5G के समान ही है। Redmi Note 18 5G में बैटरी अपग्रेड के अलावा कोई बड़ा हार्डवेयर बदलाव नहीं होगा। इससे पहले सामने आई सर्टिफिकेशन फाइलिंग से सुझाव मिला था कि Redmi Note 18 लाइनअप के अंदर फिलहाल तीन मॉडल पर काम चल रहा है। Redmi Note 18 Pro Max में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। 

Redmi Note 17 5G चीनी बाजार में जुलाई में पेश किया गया था। वहीं अगस्त में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹27,999 है। Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2396×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। Note 17 5G के रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। इस फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  2. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  3. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  4. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  5. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  10. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »