Samsung Galaxy S26 का मुकाबला Samsung Galaxy S25 और Samsung Galaxy S24 से हो रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24
Samsung ने इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S26 लॉन्च किया था। हालांकि, बाजार में अभी भी Samsung Galaxy S25 और Samsung Galaxy S24 बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम इन तीनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना कर रहे हैं, जिससे आप यह अंदाजा लगा पाएंगे कि कौन सा फोन खरीदने के लिए ज्यादा बेहतर साबित होगा। आइए Samsung Galaxy S26, Galaxy S25 और Galaxy S24 के बीच तुलना को विस्तार से जानते हैं।
कीमत
Samsung Galaxy S26 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹87,999 है। वहीं Samsung Galaxy S25 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹63,490 है। जबकि Samsung Galaxy S24 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है।
डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy S24 में 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X फुलएचडी प्लस डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy S26 में एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 के साथ आता है।
Galaxy S25 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। वहीं एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
Galaxy S24 में ऑक्टा कोर Exynos 2400 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy S26 में 4300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy S25 को 4,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy S24 में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh बैटरी दी गई है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy S26 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। Samsung Galaxy S26 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy S25 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy S24 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्स का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
डाइमेंशन
Samsung Galaxy S26 की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 167 ग्राम है।
Galaxy S25 की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।
जबकि Samsung Galaxy S24 की लंबाई 147 मिमी, चौड़ाई 70.6 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 167 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999