• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत

Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत

स्मार्टबैंड 1.72 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। स्मार्टबैंड में एक चमचमाता डिस्प्ले कंपनी ने लगाया है।

Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Smart Band 11 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टबैंड 1.72 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है।
  • स्मार्टबैंड में 1500 निट्स की HBM ब्राइटनेस मिलती है।
  • स्मार्टबैंड Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन

Xiaomi Smart Band 11 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टबैंड 1.72 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। स्मार्टबैंड में एक चमचमाता डिस्प्ले कंपनी ने लगाया है। यह 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस होकर आता है। ऑटो ब्राइटनेस 1500 निट्स की बताई गई है। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने के बाद 21 दिन तक चल सकता है। आइए जानते हैं नए शाओमी स्मार्टबैंड की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Xiaomi Smart Band 11 Price

Xiaomi Smart Band 11 को कंपनी ने जर्मनी, स्वीडन, UAE और UK जैसे मार्केट्स में लॉन्च किया है। वेरिएंट्स के अनुसार स्मार्टबैंड की कीमत अलग-अलग हो सकती है। साधारण वेरिएंट की UK में कीमत £54.99 (लगभग 6,800 रुपये) है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है। यह कई कलर वेरिएंट्स में आता है जिसमें Midnight Black, Glacier Silver, Mystic Rose, Moon Gold जैसे शेड्स को शामिल किया गया है। 

Xiaomi Smart Band 11 Specifications

Xiaomi Smart Band 11 में 1.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। 212 x 520 पिक्सल का रिजॉल्यूशन इसमें दिया गया है। इसके बेजल्स काफी पतले हैं। यह साइज में काफी स्लिम है और बॉडी केवल 9.99mm की है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्मार्टबैंड में 1500 निट्स की HBM ब्राइटनेस मिलती है। अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए यह अलग-अलग मैटिरियल से बनाया गया है। साधारण एडिशन और यूनीबॉडी एडिशन एल्युमीनियम एलॉय का बना है। जबकि सिरेमिक एडिशन सिरेमिक फ्रेम में आता है। 

स्मार्टबैंड के सेंसर्स की बात करें तो इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर मिल जाता है। साथ ही पल्स ऑक्सीमीटर भी दिया गया है। इसमें एक्सिलरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कम्पास भी दिया गया है। साथ ही एम्बियंट लाइट सेंसर भी मौजूद है। 

यह स्मार्टबैंड Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड के लिए यह Android 8.0 और उससे ऊपर के स्मार्टफोन के साथ कम्पैटिबल है। वहीं iOS के लिए यह iOS 14.0 और उससे ऊपर के वर्जन के साथ काम कर सकता है। स्मार्टबैंड में 233mAh की लीथियम पॉलिमर बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चल सकता है। 

हैप्टिक फीडबैक के लिए इसमें लीनियर मोटर दी गई है। यह 5ATM वाटर रसिस्टेंस को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस के डाइमेंशन 47.44×23.66×9.99mm हैं। इसका वजन 15.58g है जो कि वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग बताया गया है। सिरेमिक एडिशन 21.45 ग्राम का बताया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  5. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  6. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  9. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  10. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »