Honda ने पेश किए अपनी 3 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक्स के इलेक्ट्रिक वर्जन

ये बाइक्स Honda Cub, Dax, and Zoomer हैं। इनके इलेक्ट्रिक वर्जन को Cub e, Dax e और Zoomer e कहा जाएगा

Honda ने पेश किए अपनी 3 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक्स के इलेक्ट्रिक वर्जन

कंपनी ने अगले वर्ष भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इन ई-बाइक्स को विशेषतौर पर चीन के मार्केट के लिए बनाया है
  • होंडा ने ओरिजिनल Cub को 1958 में रिलीज किया था
  • इन तीनों ई-बाइक्स में चेन-ड्राइव सिस्टम और पैडल हैं
विज्ञापन
जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने अपनी तीन मोटरबाइक्स के इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किए हैं। ये बाइक्स Honda Cub, Dax, and Zoomer हैं। इनके इलेक्ट्रिक वर्जन को Cub e, Dax e और Zoomer e कहा जाएगा। कंपनी ने इन ई-बाइक्स को विशेषतौर पर चीन के मार्केट के लिए बनाया है। 

इन ई-बाइक्स की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इनमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स हैं। Cub e और and Dax e में रियर मोनो शॉक और Zoomer e में ट्विन रियर शॉक हैं। Cub e में ड्रम ब्रेक जबकि Dax और Zoomer में रियर डिस्क ब्रेक हैं। कंपनी ने ओरिजिनल Cub को 1958 में रिलीज किया था और यह दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाले मोटराइज्ड व्हीकल्स में शामिल है। इनकी 10 करोड़ से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। Cub e में 17 इंच व्हील्स, राउंड हेडलाइट्स और 960 Wh रिमूवेबल बैटरी पैक है। इसकी मोटर 400 W और रेंज 65 किलोमीटर की है। 

Dax e में इसके कम्बश्चन इंजन वाले वर्जन जैसी है। इसमें हाई-राइज हैंडलबार्स डिजाइन है। इसकी 1.1 kWh की बैटरी के कारण यह 80 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी मोटर 400 W की है। यह ई-बाइक 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। कंपनी की Zoomer e की फुल चार्ज में रेंज 900 किलोमीटर है। हालांकि, इसके बैटरी साइज की जानकारी नहीं दी गई है। इन तीनों ई-बाइक्स में चेन-ड्राइव सिस्टम और पेडल हैं। 

होंडा ने अगले वर्ष भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि इसे अगले वर्ष मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Atsushi Ogata ने बताया था कि देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की योजना में मदद के लिए होंडा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। उन्होंने कहा था, "हम अगले वर्ष मार्च में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इसे एक नए प्लेटफॉर्म पर डिवेलप किया जा रहा है और यह भारतीय मार्केट की जरूरतों के अनुसार बनाया जाएगा।" कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिक्स्ड बैटरी होगी, जबकि दूसरे मॉडल को बदली जा सकने वाली बैटरी की टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »