इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कनेक्टेड फीचर्स के साथ 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके डिस्प्ले पर व्हीकल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है और यह Honda RoadSync कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फंक्शंस को सपोर्ट करता है
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक है
देश में टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Honda Motorcycle & Scooter (HMSI) ने QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। HMSI के QC3 में फिक्स्ड बैटरी पैक और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। देश में कंपनी के पास पहले से Activa e और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं।
जापान की इस ऑटोमोबाइल कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक है। इसकी बैटरी को लगभग 2.40 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में IDC रेंज 150 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। QC3 में सीट के नीचे लगभग 32 लीटर की स्टोरेज मिलती है। इसमें स्मार्ट की सिस्टम भी दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कनेक्टेड फीचर्स के साथ 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके डिस्प्ले पर व्हीकल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है और यह Honda RoadSync कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फंक्शंस को सपोर्ट करता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर भी मिलता है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जो प्रति दिन के इस्तेमाल के साथ सुविधा भी चाहते हैं। HMSI के Activa e का शुरुआती प्राइस 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। QC1 का शुरुआती प्राइस 90,022 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 80 किलोमीटर है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला Bajaj Auto, TVS Motor, Ather Energy और Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है।
एक्टिवा इलेक्ट्रिक में LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में LED DRL दिया गया है। इसके रियर में Activa e दिखता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे स्वैप किया जा सकने वाला बैटरी सिस्टम है जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स के साथ ही नेवेगिशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। HMSI का इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाला एक्टिवा देश में सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान