Honda ने पेश की WN7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 130 किलोमीटर की रेंज

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को CCS2 रैपिड चार्जिंग के जरिए 30 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 सितंबर 2025 22:43 IST
ख़ास बातें
  • होंडा WN7 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 130 किलोमीटर की है
  • यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बेल्ट-ड्राइव सिस्टम के साथ कार्य करेगी
  • इुसे यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है

इसका परफॉर्मेंस पेट्रोल से चलने वाली 600 cc की मोटरसाइकिल्स के समान हो सकता है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल WN7 को पेश किया है। इसे यूरोपीय मार्केट में लाया गया है। यह फिक्स्ड बैटरी डिजाइन के साथ है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ कंपनी को कार्बन न्यूट्रिलिटी के लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी हो सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि होंडा WN7 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 130 किलोमीटर की है। इसका परफॉर्मेंस पेट्रोल से चलने वाली 600 cc की मोटरसाइकिल्स के समान हो सकता है। हालांकि, इसका टॉर्क 1,000 cc की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मोटरसाइकिल्स को टक्कर दे सकता है। इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नवंबर में आयोजित होने वाले EICMA में दी जा सकती है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को CCS2 रैपिड चार्जिंग के जरिए 30 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ होम चार्जर की भी पेशकश की है जिससे इसे तीन घंटे से कम में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। होंडा WN7 का डिजाइन मॉडर्न और स्लीक है। यह बेल्ट-ड्राइव सिस्टम के साथ कार्य करेगी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का यूरोप में प्राइस 12,999 पाउंड (लगभग 15.60 लाख रुपये) का है। होंडा WN7 में 5 इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Honda RoadSync के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के डिस्प्ले में नेविगेशन, फोन कॉल्स और नोटिफिकेशंस को इंटीग्रेट किया जा सकेगा। 

हाल ही में होंडा ने चीन में अपनी पार्टनर Guangzhou के साथ EV O इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इसे Wuyang-Honda ब्रांड के तहत लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 4.1 kWh के डुअल-बैटरी पैक वाले वेरिएंट का रेंज लगभग 120 किलोमीटर और 6.2 kWh वाले वेरिएंट की रेंज 170 किलोमीटर तक है। इनके प्राइसेज क्रमशः CNY 29,999 (लगभग 3.58 लाख रुपये) और CNY 36,999 (लगभग 4.5 लाख रुपये) के हैं। इसके 4.1 kWh वाले वेरिएंट का भार लगभग 143 किलोग्राम का है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 1.5 घंटे लगते हैं। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 110 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sport दिए गए हैं। EV O के दोनों वेरिएंट्स में समान इलेक्ट्रिक मोटर 15.3 kW के पीक पावर आउटपुट के साथ है। इसमें फ्रंट और बैक पर सिंगल डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.