• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में लिथियम बैटरीज की मैन्युफैक्चरिंग से सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

भारत में लिथियम बैटरीज की मैन्युफैक्चरिंग से सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

गोवा के पावर मिनिस्टर Sudin Dhavalikar ने कहा कि देश में लिथियम बैटरीज की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने के बाद EV के प्राइस लगभग आधे हो सकते हैं

भारत में लिथियम बैटरीज की मैन्युफैक्चरिंग से सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

लिथियम बैटरीज को इम्पोर्ट करने की वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कॉस्ट अधिक होती है

ख़ास बातें
  • देश में बनी बैटरीज से EV के प्राइस में काफी कमी हो सकती है
  • दिल्ली में EV के लिए अगले दो महीनों में 100 चार्जिंग स्टेशंस शुरू होंगे
  • ये चार्जिंग स्टेशंस प्राइवेट फर्मों के साथ पार्टनरशिप में होंगे
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल्स बढ़ी है। हालांकि, EV का प्राइस अधिक होने की वजह से ये अधिकतर लोगों की पहुंच से बाहर हैं। गोवा के पावर मिनिस्टर Sudin Dhavalikar ने कहा कि देश में लिथियम बैटरीज की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने के बाद EV के प्राइस लगभग आधे हो सकते हैं। 

उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने वालों को सब्सिडी वितरित करने के बाद कहा कि गोवा में चार्जिंग स्टेशंस लगाने के लिए अगले दो सप्ताह में टेंडर जारी किया जाएगा। उनका कहना था कि चार्जिंग स्टेशंस लगने के बाद किसी भी प्रकार के EV की चार्जिंग आसान हो जाएगी।  Dhavalikar ने कहा, "देश में लिथियम बैटरीज की मैन्युफैक्चरिंग नहीं होती। बैटरीज की मैन्युफैक्चरिंग होने पर EV के प्राइस में कमी आएगी।" अन्य देशों से मोबाइल फोन का इम्पोर्ट किए जाने पर कॉस्ट अधिक थी लेकिन भारत में इनकी मैन्युफैक्चरिंग होने से प्राइसेज में कमी आई है। 

देश में लिथियम बैटरीज की मैन्युफैक्चरिंग होने पर EV के प्राइस में 40 प्रतिशत से अधिक की कमी हो सकती है। दिल्ली में EV के लिए अगले दो महीनों में 100 चार्जिंग स्टेशंस शुरू किए जाएंगे। ये चार्जिंग स्टेशंस प्राइवेट फर्मों के साथ पार्टनरशिप में होंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से लैंड दिया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन में इक्विपमेंट और मैनपावर को प्राइवेट फर्म उपलब्ध कराएगी। इनमें बैटरी को बदलने की सुविधा भी होगी। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था, "पहले बैटरी को बदलने के प्वाइंट्स और चार्जिंग स्टेशंस अलग थे लेकिन इन्हें अब एक साथ लाया गया है।" 

चार्जिंग स्टेशंस में से अधिकतर मेट्रो स्टेशंस खोले जा रहे हैं जिससे लोग अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्जिंग स्टेशंस पर छोड़कर मेट्रो से जा सकेंगे और वापसी में उन्हें चार्जिंग के साथ व्हीकल मिलेगा। इसमें टू-व्हीलर की चार्जिंग पर 7 पैसे प्रति किलोमीटर, थ्री-व्हीलर  के लिए 8 पैसे प्रति किलोमीटर और कार के लिए 33 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च होगा। यह फ्यूल के अन्य विकल्पों की तुलना में काफी सस्ता है। दिल्ली में लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को पेश किया गया था। इसका लक्ष्य राजधानी में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 2024 तक बढ़ाकर लगभग 25 प्रतिशत करना है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  3. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  4. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  5. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  6. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  7. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  8. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  9. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  10. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »