• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग हुई सस्ती, शुरू होंगे 100 चार्जिंग स्टेशंस

दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग हुई सस्ती, शुरू होंगे 100 चार्जिंग स्टेशंस

ये चार्जिंग स्टेशंस प्राइवेट फर्मों के साथ पार्टनरशिप में होंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से लैंड दिया जाएगा

दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग हुई सस्ती, शुरू होंगे 100 चार्जिंग स्टेशंस
ख़ास बातें
  • चार्जिंग स्टेशन में इक्विपमेंट और मैनपावर को प्राइवेट फर्म उपलब्ध कराएगी
  • इनमें बैटरी को बदलने की सुविधा भी होगी
  • पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कार की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन
राजधानी में अगले दो महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए 100 चार्जिंग स्टेशंस शुरू किए जाएंगे। ये चार्जिंग स्टेशंस प्राइवेट फर्मों के साथ पार्टनरशिप में होंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से लैंड दिया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन में इक्विपमेंट और मैनपावर को प्राइवेट फर्म उपलब्ध कराएगी। इनमें बैटरी को बदलने की सुविधा भी होगी। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 11 चार्जिंग स्टेशंस का उद्धाटन किया। उन्होंने बताया, "पहले बैटरी को बदलने के प्वाइंट्स और चार्जिंग स्टेशंस अलग थे लेकिन इन्हें अब एक साथ लाया गया है। इन 11 स्टेशंस में 73 चार्जिंग पॉइंट्स हैं। अगले दो महीनों में 100 चार्जिंग स्टेशंस शुरू किए जाएंगे।" इनमें से अधिकतर मेट्रो स्टेशंस पर हैं जिससे लोग अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्जिंग स्टेशंस पर छोड़कर मेट्रो से जा सकेंगे और वापसी में उन्हें चार्जिंग के साथ व्हीकल मिलेगा। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली में EV की चार्जिंग के लिए सबसे कम कॉस्ट वाला मॉडल दिया गया है।"

उन्होंने बताया कि इसमें टू-व्हीलर की चार्जिंग पर 7 पैसे प्रति किलोमीटर, थ्री-व्हीलर  के लिए 8 पैसे प्रति किलोमीटर और कार के लिए 33 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च होगा। यह फ्यूल के अन्य विकल्पों की तुलना में काफी सस्ता है। दिल्ली में लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को पेश किया गया था। इसका लक्ष्य राजधानी में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 2024 तक बढ़ाकर लगभग 25 प्रतिशत करना है।  

पिछले कुछ महीनों में देश में इलेक्ट्रिक कार की सेल्स बढ़ रही है। अगस्त में इस सेगमेंट में सेल्स के लिहाज से टाटा मोटर्स पहले स्थान पर रही। अगस्त में इस सेगमेंट की कुल सेल्स 3,237 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 224 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla को टक्कर दे रही BYD ने भी भारत में एक इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, अगस्त में टाटा मोटर्स की EV सेल्स 2,747 यूनिट्स की रही। कंपनी की EV रेंज में तीन मॉडल शामिल हैं और यह अगले वर्ष एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स की पिछले वर्ष की इसी अवधि में EV की सेल्स 575 यूनिट्स की थी। कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सेल्स में 377 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »