• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ग्लोबल कार सेल्स में EV की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, पिछले वर्ष बिके 1.40 करोड़ EV

ग्लोबल कार सेल्स में EV की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, पिछले वर्ष बिके 1.40 करोड़ EV

मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में भी इलेक्ट्रिक कारों की जोरदार सेल्स हुई है। इसने चार वर्ष पहले EV की कुल वार्षिक सेल्स को पार कर लिया है

ग्लोबल कार सेल्स में EV की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, पिछले वर्ष बिके 1.40 करोड़ EV

EV की सेल्स में कुछ मार्केट्स की बड़ी हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 35 प्रतिशत बढ़ी है
  • इमर्जिंग मार्केट्स में इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स बढ़ रही है
  • बड़ी EV कंपनियों मे्ं शामिल Tesla को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। दुनिया भर में पिछले वर्ष कारों की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत की रही। पिछले वर्ष लगभग 1.40 करोड़ EV की सेल्स हुई है। इसमें अमेरिका, चीन और यूरोप की हिस्सेदारी लगभग 95 प्रतिशत की है। 

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की एक स्टडी में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में भी इलेक्ट्रिक कारों की जोरदार सेल्स हुई है। इसने चार वर्ष पहले EV की कुल वार्षिक सेल्स को पार कर लिया है। पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 35 प्रतिशत बढ़ी है। इस स्टडी में कहा गया है कि दुनिया भर में पिछले वर्ष के प्रत्येक सप्ताह में 2.5 लाख से अधिक नई इलेक्ट्रिक कार के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हालांकि, इस स्टडी से पता चलता है कि EV की सेल्स में कुछ मार्केट्स की बड़ी हिस्सेदारी है। इन मार्केट्स में अमेरिका, चीन और यूरोप शामिल हैं। इमर्जिंग मार्केट्स में इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स बढ़ रही है। 

बड़ी EV कंपनियों मे्ं शामिल Tesla के मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में प्रॉफिट और रेवेन्यू में भारी कमी हुई है। पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 55 प्रतिशत कम होकर लगभग 1.1 अरब डॉलर और रेवेन्यू नौ प्रतिशत घटकर लगभग 21.3 अरब डॉलर का रहा। पिछले कई महीनों से टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी सेल्स में कमी हो रही है। इसने अपनी वर्कफोर्स को भी घटाने का फैसला किया है। कंपनी के इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि अगले वर्ष यह एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। इससे कंपनी की सेल्स में बढ़ोतरी हो सकती है। 

टाटा मोटर्स की की मार्च में सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में 50,937 यूनिट्स बेची हैं। इसका बड़ा हिस्सा EV और CNG व्हीकल्स से मिला है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 5.74 लाख कारों की सेल्स की है। टाटा मोटर्स के लिए Punch और Nexon ने मार्च में भी सेल्स में बड़ा योगदान दिया है। हाल ही में Punch का इलेक्ट्रिक और CNG वर्जन लॉन्च किया गया था। पिछले महीने इलेक्ट्रिक और CNG व्हीकल्स की टाटा मोटर्स की कुल सेल्स में 29 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। देश के EV सेगमेंट में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कंपनी सबसे आगे है। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »