अमेरिका में ट्रंप की सरकार में Elon Musk संभालेंगे 'DOGE' की जिम्मेदारी

ट्रंप के चुनाव प्रचार में मस्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ट्रंप को डोनेशन देने वालों में भी उनका प्रमुख स्थान था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 20:04 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी सरकार में यह एक नया डिपार्टमेंट होगा
  • इस डिपार्टमेंट को 'DOGE' भी कहा जा रहा है
  • डॉनल्ट्रंड ट्रंप के चुनाव प्रचार में मस्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

नई सरकार के EVs के लिए सब्सिडी घटाने से टेस्ला के कॉम्पिटिटर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है

पिछले सप्ताह अमेरिका में चुनाव के परिणाम में Donald Trump ने जीत हासिल की थी। ट्रंप की अगुवाई में नई सरकार अगले वर्ष की शुरुआत में कार्यभार संभालेगी। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के चीफ, Elon Musk को भी महत्वपूर्ण भूमिका मिलने जा रही है। ट्रंप ने मस्क और भारतीय मूल के Vivek Ramaswamy को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की जिम्मेदारी संभालने को कहा है। 

अमेरिकी सरकार में यह एक नया डिपार्टमेंट होगा। इस डिपार्टमेंट शुरुआत में प्रस्ताव मस्क ने दिया था। ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि नया डिपार्टमेंट ब्यूरोक्रेसी की अड़चनों को घटाएगा। इस डिपार्टमेंट को 'DOGE' भी कहा जा रहा है। यह मस्क के पसंदीदा मीन कॉइन का भी नाम है। ट्रंप ने बताया कि इस डिपार्टमेंट का टारगेट ब्यूरोक्रेसी को घटाना, अथिरिक्त रेगुलेशंस में कमी करना, गैर जरूरी खर्च में कटौती और फेडरल एजेंसियों की रिस्ट्रक्चरिंग करना होगा। 
Advertisement

हालांकि, इस डिपार्टमेंट में मस्क की भूमिका हितों के टकराव का मुद्दा भी बन सकती है। मस्क की टेस्ला और स्पेस मिशंस से जुड़ी SpaceX ने सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और पॉलिसीज से अरबों डॉलर हासिल किए हैं। ट्रंप की जीत के बाद मस्क की वेल्थ 12 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है। इस वेल्थ में टेस्ला में उनकी हिस्सेदारी का बड़ा योगदान है। 

ट्रंप के चुनाव प्रचार में मस्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ट्रंप को डोनेशन देने वालों में भी उनका प्रमुख स्थान था। इस जीत के बाद टेस्ला के शेयर प्राइस में भी उछाल आया है। इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि ट्रंप का चुनाव में समर्थन करने वाले मस्क को इस जीत से फायदा मिलेगा। नई सरकार के EVs के लिए सब्सिडी घटाने से टेस्ला के कॉम्पिटिटर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की भी है। इससे अमेरिका में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री पर बड़ा असर पड़ सकता है। अमेरिका में EVs के मार्केट में टेस्ला का 48 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट दोनों में कमी हुई थी। इसे चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि, तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट लगभग 17.3 प्रतिशत बढ़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.