• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Realme Buds Air8 Pro भारत में लॉन्च, 50 घंटे बैटरी, सुपर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर, जानें कीमत

Realme Buds Air8 Pro भारत में लॉन्च, 50 घंटे बैटरी, सुपर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर, जानें कीमत

इनमें AI नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलता है जिसके लिए 6 माइक लगे हैं।

Realme Buds Air8 Pro भारत में लॉन्च, 50 घंटे बैटरी, सुपर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर, जानें कीमत

Photo Credit: Realme

Buds Air8 Pro में ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी मिलती है।

ख़ास बातें
  • ये 45ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं।
  • ईयरबड्स में 32 विदेशी भाषाओं के अनुवाद के लिए सपोर्ट दिया गया है।
  • ये 5000Hz तक अल्ट्रावाइड फ्रिक्वेंसी नॉइज रिडक्शन सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन

Realme Buds Air8 Pro को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। ये ब्रांड के लेटेस्ट ईयरबड्स हैं जो पुराने मॉडल Buds Air7 Pro के सक्सेसर बनकर आए हैं। इनमें कंपनी ने डुअल ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया है। ये धांसू एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में ANC के लिए 6 माइक लगे हैं। ये ब्लूटूथ 6.1 को सपोर्ट करते हैं। इनमें 45ms तक अल्ट्रा-लो लेटेंसी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 50 घंटे तक की बैटरी का दावा किया गया है। आइए जानते हैं इनकी भारत में कीमत कितनी है, और कौन से हैं अन्य खास फीचर्स। 

Realme Buds Air8 Pro Price in India

Realme Buds Air8 Pro की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ये अन्य रिटेल पार्टनर्स जैसे Flipkart, Amazon आदि पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। 

Realme Buds Air8 Pro Specifications

Realme Buds Air8 Pro में डुअल ड्राइवर मिलते हैं जिसमें 6mm का माइक्रो प्लेन ट्वीटर है, और 11mm का बेस ड्राइवर दिया गया है। ये डुअल DAC ऑडियो प्रोसेसिंग चिप के साथ आते हैं। कंपनी ने डाइनेमिक बेस होने का दावा किया है। ये 5000Hz तक अल्ट्रावाइड फ्रिक्वेंसी नॉइज रिडक्शन सपोर्ट करते हैं। इनमें AI नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलता है जिसके लिए 6 माइक लगे हैं। ये 55dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट करते हैं। 

Buds Air8 Pro में ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी मिलती है। इनमें तीन डिवाइसेज के साथ कनेक्ट होने का फीचर दिया गया है। ऑडियो कोडेक में LHDC 5.0, AAC, SBC आदि का सपोर्ट है। ये 45ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इन्हें धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेट किया है। ईयरबड्स में 32 विदेशी भाषाओं के अनुवाद के लिए सपोर्ट दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो Realme Buds Air8 Pro सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड्स में 62mAh बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 590mAh बैटरी है। ये क्विक चार्ज फीचर से लैस हैं। 10 मिनट के चार्ज में ये 11 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ये 120 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं जिसमें केस भी शामिल है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »