Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Xiaomi अपनी Xiaomi 17 सीरीज में विस्तार करते हुए अगला स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च करने जा रही है।

Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Photo Credit: Amazon/Xiaomi

Xiaomi 17T में 50 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में 6.59 इंच की फ्लैट LTPS डिस्प्ले होगी।
  • Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी मिलेगी।
विज्ञापन

Xiaomi अपनी Xiaomi 17 सीरीज में विस्तार करते हुए अगला स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि  Xiaomi 17 सीरीज का अगला स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसका ग्लोबल वर्जन पहले ही 28 मई को वियना में एक इवेंट में लॉन्च होगा। यहां हम आपको Xiaomi 17T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 17T कब होगा लॉन्च

Xiaomi 17T भारतीय बाजार में 4 जून को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi भारत में फिलहाल सिर्फ Xiaomi 17T का प्रमोशन कर रही है, लेकिन ग्लोबल बाजार के लिए Xiaomi 17T Pro भी लॉन्च किया जाएगा। शाओमी 26 मई तक आने वाले दिनों में और ज्यादा जानकारी देगा। Xiaomi 17T लॉन्च होने के बाद बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Xiaomi 17T Specifications (Expected)

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की फ्लैट LTPS डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K+ रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो 17T के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमर और 50 मेगापिक्सल का Leica 5X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 67W हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी मिलेगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »