Samsung Galaxy S27 सीरीज के साथ सिलिकॉन-कार्बन बैटरी की शुरुआत संभव मानी जा रही है।
Samsung Galaxy S27 सीरीज में धांसू कैमरा सिस्टम देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy S27 सीरीज के कथित Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च से पहले सुर्खियों में छा चुके हैं। सीरीज के लॉन्च में अभी कई महीने का समय बचा है। लेकिन सैमसंग फैंस के लिए एक महत्वपूर्ण लीक सामने आया है। इसमें खुलासा किया गया है कि Galaxy S27 Pro और Ultra में पुराने मॉडल यानी Samsung Galaxy S26 Ultra काफी बेहतर कैमरा मिलने वाला है। यह एक बड़ा अपडेट है क्योंकि सैमसंग अपनी फ्लैगशिप सीरीज के कैमरा को लेकर काफी चर्चा में रहती है जिसकी सीधी टक्कर iPhone के टॉप एंड मॉडल्स से रहती है। आइए जानते हैं विस्तार से इस अपडेट के बारे में।
Samsung Galaxy S27 सीरीज में धांसू कैमरा सिस्टम देखने को मिलने वाला है। Weibo पोस्ट में सामने आया है कि कंपनी Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में एक जैसे कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। फोन में समान प्राइमरी कैमरा, और अल्ट्रावाइड कैमरा होने की बात कही गई है। यानी फोन में मिलने वाला टेलीफोटो सेंसर ही मुख्य अंतर पैदा करेगा।
Galaxy S27 Pro कंपनी की अपकमिंग सीरीज का कॉम्पेक्ट मॉडल होने वाला है जिसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। Galaxy S27 Ultra में जहां 5x पेरिस्कोप जूम मिल सकता है, वहीं Pro में 3-4x जूम मिल सकता है। टिप्स्टर के अनुसार, S27 Ultra के कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव हो सकता है। इसमें डेडिकेटेड 3x टेलीफोटो लेंस की जगह इन-सेंसर क्रॉपिंग और एक सुव्यवस्थित ट्रिपल-कैमरा लेआउट आ सकता है, जिसमें एक नया प्राइमरी 200MP सेंसर मिलने की बात कही गई है। संभावित रूप से इसमें 1/1.3-इंच ISOCELL HP6 सेंसर शामिल हो सकता है। यह बदलाव S27 Pro में भी देखने को मिलेगा।
Galaxy S27 Ultra में बड़ा डिस्प्ले होगा। इसका साइज 6.9 इंच तक हो सकता है। कंपनी इसके साथ S Pen भी दे सकती है। खासतौर पर इस एक्सेसरी को कंपनी अपने टॉप एंड फ्लैगशिप के साथ पेश करती आ रही है। इस फोन के साथ कंपनी एक बड़े अपग्रेड की शुरुआत कर सकती है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई सीरीज में कंपनी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है।
Samsung Galaxy S27 Ultra के साथ सिलिकॉन-कार्बन बैटरी की शुरुआत संभव मानी जा रही है। इससे सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी देखने को मिल सकती है जिसका सैमसंग फैंस को लंबे समय से इंतजार है। क्योंकि अधिकतर चीनी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन में 10,000mAh तक बड़ी, पावरबैंक जैसी बैटरी परोसने लगी हैं। ऐसे में सैमसंग पर बड़ी बैटरी देने का दबाव पड़ना निश्चित है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल