iQOO Neo 10 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 धांसू फीचर्स से लैस किए गए हैं।
Realme 16 5G कंपनी का पॉपुलर स्मार्टफोन है। लेकिन इस फोन के साथ मार्केट में अन्य प्लेयर्स भी हैं जो इसी प्राइस रेंज में धांसू फीचर्स देते हैं। इनमें iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा फोन देता है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी। यहां पर हम आपको इन तीनों स्मार्टफोन्स की तुलना करके बता रहे हैं कि कौन सा फोन है मिडरेंज में सबसे बेस्ट फोन।
Realme 16 5G में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 2372×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यहां 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। iQOO Neo 10 5G में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है, रिजॉल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। iQOO Neo 10 5G में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।
Realme 16 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
iQOO Neo 10 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
OnePlus Nord 6 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। iQOO Neo 10 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Realme 16 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।
वहीं iQOO Neo 10 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है।
OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये थी जो अब बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। ऐसे ही 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये हो गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!