Redmi Note 17 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आने की संभावना है, जिसमें Samsung HP5 सेंसर का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है।
Redmi Note 17 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आने की संभावना है। (सांकेतिक फोटो)
Redmi Note 17 सीरीज को लेकर लगातार लीक्स सामने आने शुरू हो गए हैं। सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च होने की संभावना है जिसे लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट में इनके नाम भी सामने आए थे। अब Redmi Note 17 को GSMA IMEI डेटाबेस में देखा गया है। लिस्टिंग से इस सीरीज के बारे में काफी कुछ पता चलता है। जल्द ही यह मार्केट में दस्तक दे सकती है। यहां से खुलासा होता है कि कंपनी सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है जिसे लेकर जल्द ही कोई घोषणा होने की संभावना है। आइए जानते हैं Redmi Note 17 के बारे में अभी तक की खास बातें।
Redmi Note 17 सीरीज को लेकर लेटेस्ट लीक सामने आया है। सीरीज में कंपनी तीन मॉडल शामिल कर सकती है। इनके मॉडल कोड यहां 26012RN62L, 26012RN62Y, और 26012RN62A बताए गए हैं। रजिस्ट्रेशन से पता चलता है कि Xiaomi स्मार्टफोन सीरीज (via) को अमेरिकी मार्केट में भी पेश करने वाली है। Redmi Note 17 सीरीज का वनिला मॉडल एक सस्ता फोन हो सकता है। यह एक 4G फोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi Note 17 Pro को लेकर अभी बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, सीरीज का हाईएंड मॉडल Redmi Note 17 Pro Max होगा जिसमें 7 इंच का बड़ा डिस्प्ले आने की बात कही गई है। इस फोन में धांसू बैटरी भी होगी जो कि 10,000mAh तक हो सकती है। इसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कैमरा के लिए भी लीक में खास बात कही गई है।
Redmi Note 17 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आने की संभावना है। जिसमें Samsung HP5 सेंसर का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है। वहीं, अल्ट्रावाइड कैमरा के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का OmniVision OV8F10 सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है जिसमें Samsung S5KKDS सेंसर मिल सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन के अंदर मेटल का फ्रेम देखने को मिल सकता है। यहां कंपनी सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले के अंदर ही ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह फोन LTPS डिस्प्ले से लैस होकर आ सकता है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट आने की संभावना है जो कि 120Hz या 144Hz तक भी जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन