कर्नाटक ने एलन मस्क को दिया टेस्ला की फैक्टरी लगाने का निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दौरान मस्क के साथ मुलाकात की थी और उन्हें भारत में इनवेस्टमेंट के लिए प्रोत्साहित किया था

कर्नाटक ने एलन मस्क को दिया टेस्ला की फैक्टरी लगाने का निमंत्रण

टेस्ला बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल है

ख़ास बातें
  • मस्क ने कहा है कि भारत के भविष्य को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं
  • वह देश में स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस को भी लॉन्च करना चाहते हैं
  • पिछले वर्ष मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा था
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ Elon Musk को कर्नाटक सरकार ने राज्य में बिजनेस शुरू करने का निमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दौरान मस्क के साथ मुलाकात की थी और उन्हें भारत में इनवेस्टमेंट के लिए प्रोत्साहित किया था। 

कर्नाटक के कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मिनिस्टर, M B Patil ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि टेस्ला के लिए देश में कर्नाटक एक अच्छा डेस्टिनेशन है। उन्होंने इस पोस्ट को मस्क को टैग करते हुए लिखा है, "एक प्रगतिशील राज्य और इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के बढ़ते हुए हब के तौर पर कर्नाटक की ओर से टेस्ला और एलन मस्क के स्टारलिंक सहित अन्य वेंचर्स को जरूरी सुविधाएं और मदद उपलब्ध कराई जाएगी।" हाल ही में टेस्ला के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने देश में फैक्टरी लगाने को लेकर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। 

इस सप्ताह की शरुआत में मोदी के साथ मुलाकात के बाद मस्क ने कहा था कि भारत के भविष्य को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना था कि दुनिया में किसी अन्य बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया था, "मैं अगले वर्ष भारत की यात्रा करने की योजना बना रहा हूं।" मस्क की  Starlink की भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस शुरू करने में दिलचस्पी है। मस्क ने कहा था कि वह देश में स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस को लॉन्च करना चाहते हैं। उनका कहना था कि इससे दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट को पहुंचाने में सहायता मिलेगी। 

स्टारलिंक चाहती है कि केंद्र सरकार स्पेक्ट्रम की नीलामी न करे और अन्य देशों की तरह इसके लिए सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी करे। कंपनी का मानना है कि यह एक नेचुरल रिसोर्स है और इसे कंपनियों को शेयर करना चाहिए। स्टारलिंक का कहना है कि नीलामी से भौगोलिक बंदिशें लग सकती हैं जिससे कॉस्ट में बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत से ही स्टारलिंक ने यूक्रेन को सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराई थी। यूक्रेन को फ्री सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने में स्‍टारलिंक की मुख्य कंपनी ने बड़ी रकम खर्च की थी। पिछले वर्ष मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter को खरीदा था। इसके बाद से ट्विटर में कई बदलाव किए गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 15 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! देखें बेस्ट स्मार्टफोन डील
  3. VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज
  4. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
  5. Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांसू प्लान!
  6. Ugreen ने लॉन्च किया अनोखा स्पीकर, 20W ऑडियो, 20 घंटे की बैटरी, इमरजेंसी मोड भी! जानें कीमत
  7. iPhone 20 होगा सबसे अलग! डिजाइन आया सामने, 200 मेगापिक्सल का होगा कैमरा!
  8. Xiaomi ने नया पावर सेविंग AC किया लॉन्च, 3 मिनट में करता है फास्ट कूलिंग, जानें कीमत
  9. 45W चार्जिंग के साथ 10000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. 20 हजार सस्ता मिल रहा Samsung फ्लैगशिप फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस, देखें सबसे धांसू डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »