• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Matter Aera को जोरदार रिस्पॉन्स, कंपनी को मिली 40,000 बुकिंग

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Matter Aera को जोरदार रिस्पॉन्स, कंपनी को मिली 40,000 बुकिंग

इसके लिए बुकिंग Matter की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर कराई जा सकती है। Aera को दो वेरिएंट्स 5,000 और 5,000+ में बेचा जाएगा

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Matter Aera को जोरदार रिस्पॉन्स, कंपनी को मिली 40,000 बुकिंग

इसके 5 kWh के बैटरी पैक की रेंज लगभग 125 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग कराने वालों को पहले डिलीवरी दी जाएगी
  • MATTER Aera का शुरुआती प्राइस 1,43,999 रुपये है
  • इसे लगभग पांच घंटे में चार्ज किया जा सकता है
विज्ञापन
देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Matter Aera को एक महीने से कम में 40,000 बुकिंग मिली हैं। इसके लिए बुकिंग Matter की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर कराई जा सकती है। Aera को दो वेरिएंट्स 5,000 और 5,000+ में बेचा जाएगा। इन दोनों वेरिएंट्स में समान इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग कराने वालों को पहले डिलीवरी दी जाएगी। यह छह सेकेंड से कम में 60 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि इसके 5 kWh के बैटरी पैक की रेंज लगभग 125 किलोमीटर की है। इसे लगभग पांच घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है और फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर यह दो घंटे से कम में चार्ज की जा सकती है। Matter के फाउंडर और ग्रुप CEO, Mohal Lalbhai ने कहा, "इसके लिए प्री-बुकिंग के रिस्पॉन्स से नई टेक्नोलॉजी को लेकर झुकाव का संकेत मिल रहा है। हम मोटरसाइकिल को पसंद करने वालों के आभारी हैं जो राइडिंग के बड़े बदलाव में हमारे साथ जुड़ रहे हैं।" 

Matter Aera की प्री-बुकिंग कराने वाले पहले 9,999 कस्टमर्स को 5,000 रुपये का स्पेशल प्राइस बेनिफिट दिया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक बाइक को 1,999 रुपये देकर बुक कराया जा सकता है। इसके 10,000 से लेकर 29,999 तक प्री-बुकिंग करने वाले कस्टमर्स को 2,500 रुपये का स्पेशल बेनफिट मिलेगा। प्री-बुकिंग कैंसल करने पर पूरा रिफंड दिया जाएगा। MATTER AERA की प्री-बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की गई है। MATTER Aera का शुरुआती प्राइस 1,43,999 रुपये है। 

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में लिक्विड कूल्ड बैटरी और पावरट्रेन दिया है। यह 5-AMP ऑनबोर्ड चार्जिंग सिस्टम के साथ है और इसमें टच स्क्रीन सिस्टम दिया गया है। Matter AERA 5000 और AERA 5000+ में 10 kW इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई है, जो हाइपरशिफ्ट 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के जरिए पावर जेनरेट करेगी। इसमें चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं और 9-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) भी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने वाले कस्टमर्स को तीन वर्ष की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस के साथ ही AMC और लेबर कवरेज भी दिए जाने का वादा किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »