• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Matter AERA: भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Matter AERA: भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

गुजरात स्थित EV स्टार्टअप, Matter ने जानकारी दी है कि उसकी भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक का नाम AERA है, जो चार वेरिएंट्स में लॉन्च होगी।

Matter AERA: भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Matter AERA की शुरुआती कीमत 1.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 1.43 लाख रुपये से शुरू होगी
  • Matter AERA चार वेरिएंट्स में लॉन्च होगी
  • इसके प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं
विज्ञापन
भारतीय स्टार्टअप Matter ने Auto Expo 2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को दिखाया था, जिसे कंपनी भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक कह रही है। उस समय स्टार्टअप ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के नाम कुछ अन्य अहम जानकारियों से पर्दा नहीं उठाया था, लेकिन अब Matter ने इन डिटेल्स से पर्दा उठा दिया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का नाम AERA है, जो चार वेरिएंट - AERA 4000, AERA 5000, AERA 5000+, AERA 6000+ में आएगी। इसकी कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है।

गुजरात स्थित EV स्टार्टअप, Matter ने जानकारी दी है कि उसकी भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक का नाम AERA है, जो चार वेरिएंट्स में लॉन्च होगी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 1.43 लाख रुपये से शुरू होगी और 1.54 लाख रुपये तक जाएगी। इसके कुल चार वेरिएंट्स होंगे, जिन्हें AERA 4000, AERA 5000, AERA 5000+ और AERA 6000+ नाम दिया गया है। 
 
फिलहाल प्री-रजिस्ट्रेशन केवल AERA 5000 और AERA 5000+ वेरिएंट के लिए ओपन हुए हैं। इच्छुक ग्राहक इनके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। Matter AERA के साथ ग्राहकों को 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और AMC/Labour कवरेज भी दिए जाने का वादा किया गया है।

Matter ने बताया है कि AERA इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक ऑप्शन - 5 kWh और 6 kWh में उपलब्ध होगी। हालांकि, 6 kWh का बैटरी पैक केवल AERA 6000+ मॉडल में उपलब्ध होगा, जो वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। फिलहाल कंपनी ने इन दोनों बैटरी पैक से मिलने वाली रेंज का खुलासा भी नहीं किया है। दावा किया गया है कि बैटरी पैक को 5 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है या 2 घंटे में फास्ट चार्जर से फुल टॉप-अप किया जा सकता है।

Matter AERA 5000 और AERA 5000+ में 10 kW इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई है, जो हाइपरशिफ्ट 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के जरिए पावर जनरेट करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक बाइक 6 सेकंड से कम समय में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसमें 9-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) भी है।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चैनल ABS और डुअल सेंसर के साथ डिस्क ब्रेक से लैस आती है। AERA में 4G, WiFi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का LCD टचस्क्रीन शामिल किया गया है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक बाइक बैटरी खपत के आंकड़ों को भी दिखाती है। इसमें बाइक शेयर करने और क्रैश का पता लगाने जैसी मॉनिटरिंग फीचर्स भी मिलतके हैं। सिस्टम को OTA अपडेट के जरिए अपडेट किया जाता रहेगा। एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन भी है, जो यूजर्स को चल रही लागत बचत आदि की जानकारियां मुहैया कराएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »