• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • क्रिप्टो स्कैम में हिमाचल प्रदेश के हजारों यूजर्स को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

क्रिप्टो स्कैम में हिमाचल प्रदेश के हजारों यूजर्स को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

यह एक पॉन्जी स्कीम की तरह था और इसमें शुरुआती लोगों को अन्य लोगों को इसमें शामिल करने के लिए कहा गया था

क्रिप्टो स्कैम में हिमाचल प्रदेश के हजारों यूजर्स को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

इस मामले में एक पॉन्जी स्कीम जैसे तरीके का इस्तेमाल किया था

ख़ास बातें
  • इस स्कैम में लोगों से शुरुआती एक्टिवेशन फीस ली जाती थी
  • इस मामले की जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई है
  • पिछले कुछ वर्षों क्रिप्टो से जुड़़े स्कैम के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों के साथ ऐसा ही एक मामला हुआ है। इस स्कैम की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। इस मामले में एक गिरोह ने लोगों को कम अवधि में अधिक रिटर्न का लालच देकर क्रिप्टो में रकम लगाने के लिए कहा था। 

यह एक पॉन्जी स्कीम की तरह था और इसमें शुरुआती लोगों को अन्य लोगों को इसमें शामिल करने के लिए कहा गया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्वतंत्र विधायक होशियार सिंह ने इस मामले को उठाया था। उन्होंने बताया कि इसमें कांगड़ा और हमीरपुर के बहुत से लोगों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि इस स्कैम से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस गिरोह का सरगना फरार है। इन धोखेबाजों ने अपनी स्कीम पर कब्जा रखने के लिए गलत जानकारी, धोखाधड़ी और धमकियों का इस्तेमाल किया था। वे KRO और DGT जैसे अपने कॉइन्स के प्राइसेज में गड़बड़ी करते थे। 

इस स्कीम में लोगों से शुरुआती एक्टिवेशन फीस ली जाती थी और उन्हें अधिक रिटर्न का लालच दिया जाता था। इस स्कैम के लिए तीन से चार क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल किया गया था। क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए लोगों को ठगने के लिए इस गिरोह ने एक पॉन्जी स्कीम जैसे तरीके का इस्तेमाल किया था जिसमें लोगों को शुरुआत में मुनाफा दिया जाता है और बाद में स्कीम से जुड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर रकम हड़प ली जाती है। 

क्रिप्टोकरेंसीज एक डिजिटल करेंसी होती है जिसका डिजाइन एक ब्लॉकचेन बेस्ड कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए एक्सचेंज के मीडियम के तौर पर किया जाता है। यह नेटवर्क सरकार या बैंक जैसी किसी सेंट्रल अथॉरिटी पर निर्भर नहीं होता। इस मामले में धोखेबाजों ने अपने कॉइन्स की लिस्टिंग के लिए जाली वेबसाइट बनाई थी और वे कॉइन्स के प्राइसेज में गड़बड़ी करते थे। इसमें आरोपियों ने नए कॉइन्स और इनवेस्टमेंट प्लान पेश विभिन्न फर्मों के तहत पेश किए थे। एक नया कॉइन पेश करने पर वे इसे प्रॉफिट कमाने का एक नया जरिया बताते थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्हें बहुत से लोगों से शिकायतें मिली थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Scam, Fees, Market, Blockchain, Network, Investors, Scheme, Police, Demand, Fraud
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »