• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ऑटो शो में खड़े खड़े लग गई चाइनीज इलेक्ट्रिक कार में आग, वीडियो हो रहा है वायरल

ऑटो शो में खड़े-खड़े लग गई चाइनीज इलेक्ट्रिक कार में आग, वीडियो हो रहा है वायरल

IAT ने WeChat पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि निर्माण के दौरान बूथ में गलती से आग लग गई और यह भी कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

ऑटो शो में खड़े-खड़े लग गई चाइनीज इलेक्ट्रिक कार में आग, वीडियो हो रहा है वायरल
ख़ास बातें
  • चीन में ग्वांगझू ऑटो शो (Guangzhou Auto Show) में हुआ हादसा
  • फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है
  • इंटरनेट पर इस घटना की फोटो और वीडियो खूब शेयर की जा रही है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) में आग लगने की घटनाएं अब नई बात नहीं है। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर या इलेक्ट्रिक कारों में आग लगने की कई घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी है। लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि चीन में किसी पुरानी इलेक्ट्रिक कार में नहीं, बल्कि एक बड़े इवेंट के दौरान प्रदर्शनी में लगाई गई इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। यह एक प्रोटोटाइप मॉडल बताया जा रहा है, जिसे चाइनीज वाहन डिजाइन और इंजीनियरिंग कंपनी IAT द्वारा विकसित किया गया था।

TOI के अनुसार, चीन में ग्वांगझू ऑटो शो (Guangzhou Auto Show) में प्रदर्शनी में लगी एक नई इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। इस घटना की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। इस कार को चीन की एक कंपनी IAT ने विकसित किया था, जो एक प्रोटोटाइप मॉडल था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि IAT ने WeChat पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि निर्माण के दौरान बूथ में गलती से आग लग गई और यह भी कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। अच्छी बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। IAT ने प्रतिभागियों और अन्य प्रदर्शकों से माफी भी मांगी है और कहा कि वे "दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए ग्वांगझू ऑटो शो आयोजन समिति के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।"
 

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस घटना के दौरान IAT ने तेजी से कार्रवाई की और इवेंट के उस क्षेत्र की तेजी से मरम्मत करवाई।

फिलहाल आग लगने के कारणों या जांच को लेकर कंपनी द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर इस घटना की फोटो और वीडियो खूब शेयर की जा रही है। आग से कॉन्सेप्ट मॉडल को बहुत क्षति पहुंची है। यह एक इलेक्ट्रिक हैचबैक थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric car, Electric Car caught Fire
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »