• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी

भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी

भारत में हाल ही में BYD ने Sealion 7 के लॉन्च का एक वर्ष होने पर इसका स्पेशल Anniversary Edition लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में एक बड़ा अपडेट लो-वोल्टेज बैटरी के लिए LFP टेक्नोलॉजी को शामिल करना है

भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी

EVs के इंटरनेशनल मार्केट में Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

ख़ास बातें
  • BYD Atto 3, Seal और Sealion 7 के चुनिंदा वेरिएंट्स के प्राइस बढ़े हैं
  • भारत में कंपनी ने eMAX 7 के नए वेरिएंट को भी पेश किया है
  • देश में BYD को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली BYD ने भारत में अपने EVs के कुछ वेरिएंट्स के प्राइस बढ़ाए हैं। देश में BYD को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस चाइनीज EV मेकर के चुनिंदा मॉडल्स के प्राइसेज में 50,000 रुपये से एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की BYD Atto 3, BYD Seal और BYD Sealion 7 के चुनिंदा वेरिएंट्स के प्राइसेज को बढाया गया है। BYD ने बताया है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी, इनफ्लेशन के प्रेशर और देश में  अपने नेटवर्क और टेक्नोलॉजी में इनवेस्टमेंट जारी रखने की वजह से उसे प्राइसेज को बढ़ाना पड़ा है। भारत में कंपनी ने eMAX 7 के नए वेरिएंट को भी पेश किया है। इस मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) के नए Comfort वेरिएंट में 71.8 kWh का बैटरी पैक है। EVs के इंटरनेशनल मार्केट में Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

देश में BYD के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस के हेड, Rajeev Chauhan ने कहा, "कंपनी को अपने EVs के पोर्टफोलियो के लिए कस्टमर्स से उत्साह बढ़ाने वाला रिस्पॉन्स मिल रहा है। देश में कंपनी ने कस्टमर एक्सपीरिएंस, टेक्नोलॉजी और नेटवर्क को बढ़ाने में इनवेस्टमेंट को जारी रखा है।" भारत में हाल ही में BYD ने Sealion 7 के लॉन्च का एक वर्ष होने पर इसका स्पेशल Anniversary Edition लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में एक बड़ा अपडेट लो-वोल्टेज बैटरी के लिए LFP टेक्नोलॉजी को शामिल करना है। 

BYD Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन की बैटरी के लिए आठ वर्ष या 1,50,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV के केबिन में नई Tahiti Blue थीम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बाकी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल के समान हैं। Sealion 7 में 15.6 इंच रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है। इसके AWD वेरिएंट में 523 hp की पावर और 690 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। Sealion 7 के RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 308 hp की पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  2. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  3. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  4. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  5. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  6. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  7. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  9. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  10. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »