• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!

Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!

Redmi Note 17 Pro Max सीरीज का टॉप वेरिएंट होगा जिसमें MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट मिल सकता है।

Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 15 सीरीज की यह सक्सेसर सीरीज होगी।

ख़ास बातें
  • सीरीज के स्मार्टफोन्स में दमदार चिपसेट और बड़ी बैटरी कैपिसिटी मौजूद होगी।
  • Redmi Note 17 Pro Max फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है।
  • Note 17 Pro Max फोन 10,100mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है।
विज्ञापन

Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है जिसमें बताया गया है कि जल्द ही सीरीज घरेलू मार्केट में लॉन्च होने जा रही है। Redmi Note 17 सीरीज में कई मॉडल्स शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro, और Redmi Note 17 Pro Max का नाम है। इसमें सबसे अधिक चर्चा Redmi Note 17 Pro Max को लेकर है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले सीरीज से जुड़ी खास बातें। 

Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंपनी ने कंफर्म कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह नई सीरीज को इसी महीने, यानी जुलाई में चीनी मार्केट में पेश करने जा रही है। सीरीज के बारे में कहा जा  रहा है कि यह मिडरेंज स्मार्टफोन्स लेकर आएगी। सीरीज के स्मार्टफोन्स में दमदार चिपसेट और बड़ी बैटरी कैपिसिटी मौजूद होगी। Redmi Note 15 सीरीज की यह सक्सेसर सीरीज होगी।

Weibo पर जाने माने टिप्स्टर Experience More ने सीरीज के कई अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। जिसके अनुसार, स्टैंडर्ड Redmi Note 17 में 6.83 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

Redmi Note 17 Pro में फ्लैट डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। यह फोन Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। इसमें 9000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। 

Redmi Note 17 Pro Max सीरीज का टॉप वेरिएंट होगा जिसमें MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। यह फोन 10,100mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। बहरहाल, कंपनी की तरफ से इन स्पेसिफिकेशंस की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन सीरीज के लॉन्च से पहले मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »