Huawei Band 11 Series भारत में लॉन्च हो गई है। नई फिटनेस बैंड्स में 14 दिन तक की बैटरी, 100+ वर्कआउट मोड, AMOLED डिस्प्ले और कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं।
Photo Credit: Huawei
Huawei Band 11 Series की कीमत 3,999 रुपये से शुरू
Huawei ने भारतीय बाजार में अपनी नई Huawei Band 11 Series लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Huawei Band 11, Huawei Band 11 Metal और Huawei Band 11 Pro को पेश किया है। नए फिटनेस बैंड्स में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन तक की बैटरी लाइफ, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, Band 11 Pro में GNSS ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जबकि पूरी सीरीज Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करती है।
Huawei Band 11 की MRP 6,499 रुपये है, जबकि इसकी मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) 3,999 रुपये रखी गई है। वहीं Huawei Band 11 Metal की MRP 7,999 रुपये और MOP 4,799 रुपये है। टॉप मॉडल Huawei Band 11 Pro की MRP 8,999 रुपये है, जबकि इसे 5,599 रुपये की MOP पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, पूरी सीरीज की बिक्री 2 जुलाई 2026 से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
Huawei Band 11 Series में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Band 11 में 1,500 निट्स तक और Band 11 Pro में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इन बैंड्स की मोटाई 8.99mm है और वजन करीब 16 से 17 ग्राम है। वहीं Band 11 Metal और Band 11 Pro में प्रीमियम एल्यूमिनियम अलॉय केस दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को 100 से ज्यादा वॉच फेस, Always-On Display और कस्टमाइजेबल विजेट्स का भी सपोर्ट मिलता है।
हेल्थ फीचर्स की बात करें तो Huawei Band 11 Series में HRV आधारित स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप ब्रीदिंग अवेयरनेस और पर्सनलाइज्ड स्लीप इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Pulse Wave Arrhythmia Analysis, इमोशनल वेलबीइंग मैनेजमेंट और गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज का भी सपोर्ट मिलता है। फिटनेस के लिए सीरीज में 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं, जबकि Huawei Band 11 Pro में आउटडोर एक्टिविटीज के लिए Autonomous GNSS पोजिशनिंग भी मिलती है।
बैटरी के मामले में कंपनी का दावा है कि Huawei Band 11 Series एक बार चार्ज करने पर 14 दिन तक का अधिकतम बैकअप और सामान्य इस्तेमाल में 8 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। इसमें मैग्नेटिक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, कैलेंडर रिमाइंडर, मौसम की जानकारी, कैलकुलेटर और रिमोट कैमरा कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत