BMW ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक SUV iX1, 440 किलोमीटर की रेंज

इसकी बुकिंग BMW की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। इसकी डिलीवरी अगली महीने से शुरू होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 19:11 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इसकी बुकिंग BMW की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है
  • इसके साथ स्टैंडर्ड दो वर्ष की वॉरंटी दी जा रही है

यह केवल 5.6 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है

जर्मनी की लग्जरी कार मेकर BMW ने भारत में इलेक्ट्रिक SUV iX1 को लॉन्च किया है। इसके साथ ही BMW X1 देश के लग्जरी कार मार्केट में पहला ऐसा व्हीकल बन गई है जो पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकल्पों में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

कंपनी ने बताया है कि इसे कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर पेश किया गया है। इसकी बुकिंग BMW की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। इसकी डिलीवरी अगली महीने से शुरू होगी। इसमें BMW की xDrive ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। यह केवल 5.6 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 66.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ है। इसे 20 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 180 kmph की है। 

इसके साथ स्टैंडर्ड दो वर्ष की वॉरंटी दी जा रही है। इसके बैटरी पैक के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीचर तक की वॉरंटी है। BMW iX1 को Alpine White नॉन-मैटेलिक और Space Silver, Black Sapphire और Storm Bay मैटेलिक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

हाल ही में BMW ने भारत में नई MINI Charged Edition को लॉन्च किया था। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक MINI 3-डोर कूपर SE पर बेस्ड है। इसका प्राइस लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर देश में लाया जाएगा। इसकी केवल 20 यूनिट्स की बिक्री होगी। इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में कुछ अपग्रेड किए गए हैं। MINI Charged Edition को नए चिली रेड कलर और व्हाइट में मल्टी-टोन रूफ फिनिश्ड में लाया गया है। इसमें एस्पेन व्हाइट एक्सटीरियर ट्रिम है और हेडलैम्प और टेललाइट रिंग्स, डोर हैंडल और लोगो इसी कलर में हैं। इसके बोनट और डोर्स पर फ्रोजन रेड स्ट्राइप्स और एनर्जेटिक येलो हाइलाइट्स हैं और बोनट पर एयर इनलेट क्रोम फिनिश में है। इस लिमिटेड एडिशन कार में 17 इंच पावर स्पोक एलॉय व्हील्स हैं। पिछले कुछ वर्षों में BMW की देश में बिक्री तेजी से बढ़ी है।    
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर छूट
  6. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  2. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  3. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  7. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  8. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  9. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  10. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.