• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • लग्जरी कार मेकर्स Mercedes और Audi को फेस्टिव सीजन के दौरान जोरदार सेल्स की उम्मीद

लग्जरी कार मेकर्स Mercedes और Audi को फेस्टिव सीजन के दौरान जोरदार सेल्स की उम्मीद

ये कंपनियां इस वर्ष अपनी सबसे अधिक वॉल्यूम हासिल कर सकती है। इन कंपनियों के लिए भारत ग्रोथ का एक बड़ा जरिया बन रहा है

लग्जरी कार मेकर्स Mercedes और Audi को फेस्टिव सीजन के दौरान जोरदार सेल्स की उम्मीद

इन कंपनियों के लिए भारत ग्रोथ का एक बड़ा जरिया बन रहा है

ख़ास बातें
  • ये कंपनियां इस वर्ष अपनी सबसे अधिक सेल्स वॉल्यूम हासिल कर सकती हैं
  • मर्सिडीज ने ओणम के साथ फेस्टिव सीजन की सकारात्मक शुरुआत की है
  • Audi को A4, A6, Q3 और Q5 जैसे मॉडल्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में लग्जरी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। Audi, Mercedes-Benz और Lexus जैसी लग्जरी कार कंपनियों को फेस्टिव सीजन के दौरान सेल्स में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। ये कंपनियां इस वर्ष अपनी सबसे अधिक वॉल्यूम हासिल कर सकती है। इन कंपनियों के लिए भारत ग्रोथ का एक बड़ा जरिया बन रहा है। 

Mercedes-Benz का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष फेस्टिव सीजन बेहतर दिख रहा है। कंपनी ने ओणम के साथ फेस्टिव सीजन की सकारात्मक शुरुआत की है। मर्सिडीज ने भारत में मौलजूदा वर्ष की पहली छमाही में अभी तक की अपनी सबसे अधिक बिक्री की है। कंपनी ने इस अवधि में 8,528 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले कई वर्षों से देश के लग्जरी कार मार्केट में कंपनी का दबदबा है। मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली है। कंपनी के पास पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल्स के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी मौजूद हैं। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि वह टॉप-एंड वेरिएंट्स पर फोकस करेगी। कंपनी को इन वेरिएंट्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इस कैटेगरी में मर्सिडीज के पास AMG SL55 Roadster, AMG GT 63 SE Performance और G-Class जैसे व्हीकल्स हैं। 

लग्जरी कार मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Audi को A4, A6, Q3 और Q5 जैसे मॉडल्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। ऑडी ने बताया कि मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने 3,474 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 97 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। ऑडी की SUV की बिक्री 217 प्रतिशत और परफॉर्मेंस कारों की लगभग 127 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी को फेस्टिव सीजन में सेल्स की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है। 

Lexus को भी लग्जरी कार मार्केट में मजबूत डिमांड जारी रहने का अनुमान है। कंपनी ने फेस्टिव सीजन के लिए अपनी स्पोर्ट्स कूपे, LC 500h के लिमिटेड एडिशन पेश किए हैं। इसने अपने नए मल्टीपर्पज व्हीकल LM के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। Lexus के लिए देश में यह एक नई कैटेगरी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »