• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BMW ने भारत में लॉन्च किया MINI का नया इलेक्ट्रिक वर्जन, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

BMW ने भारत में लॉन्च किया MINI का नया इलेक्ट्रिक वर्जन, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसे कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर देश में लाया जाएगा। इसकी केवल 20 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी

BMW ने भारत में लॉन्च किया MINI का नया इलेक्ट्रिक वर्जन, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री 5,867 यूनिट्स की रही

ख़ास बातें
  • इसका प्राइस लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इसकी केवल 20 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी
  • BMW ने भारत में अपनी सबसे अधिक छमाही बिक्री की है
विज्ञापन
बड़ी लग्जरी कार कंपनियों में शामिल BMW ने भारत में नई MINI Charged Edition को लॉन्च किया है। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक MINI 3-डोर कूपर SE पर बेस्ड है। इसका प्राइस लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर देश में लाया जाएगा। इसकी केवल 20 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी। 

इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में कुछ अपग्रेड किए गए हैं। MINI Charged Edition को नए चिली रेड कलर और व्हाइट में मल्टी-टोन रूफ फिनिश्ड में लाया गया है। इसमें एस्पेन व्हाइट एक्सटीरियर ट्रिम है और हेडलैम्प और टेललाइट रिंग्स, डोर हैंडल और लोगो इसी कलर में हैं। इसके बोनट और डोर्स पर फ्रोजन रेड स्ट्राइप्स और एनर्जेटिक येलो हाइलाइट्स हैं और बोनट पर एयर इनलेट क्रोम फिनिश में है। इस लिमिटेड एडिशन कार में 17 इंच पावर स्पोक एलॉय व्हील्स हैं। MINI Charged Edition के लॉन्च के बारे में BMW की भारत में यूनिट के प्रेसिडेंट, Vikram Pawah ने कहा, "मिनी ने मिनी 3-डोर कूपर SE को चिली रेड कलर में देश में पहली बार पेश किया है। यह जीरो इमिशन और इंस्टेंट टॉर्क के साथ गो कार्ट जैसा एक्सपीरिएंस देती है। यह शहरों में मोबिलिटी के लिए बेहतर है।" 

जर्मनी की BMW ने भारत में अपनी सबसे अधिक छमाही बिक्री की है। मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री 5,867 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी है। BMW के पोर्टफोलियो में X1, X3 और X5 जैसी SUV और 3 Series, 5 Series और 6 Series जैसी कूपे और सेडान शामिल हैं। 

यह देश में iX1 and i4 जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री भी करती है। इसके पास लग्जरी मोटरसाइकिल्स के लिए BMW Motorrad ब्रांड है, जिसकी बिक्री 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। कंपनी की बिक्री में SUV की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है। हाल ही में लॉन्च किया गया BMW X1 का अपग्रेडेड वर्जन इसका सबसे लोकप्रिय मॉडल है। BMW की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत की है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रीमियम सेगमेंट में BMW के पास 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में देश में लग्जरी कारों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »