• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bajaj Auto की टू व्हीलर सेल्स 9 प्रतिशत गिरी, कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी

Bajaj Auto की टू-व्हीलर सेल्स 9 प्रतिशत गिरी, कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी

कंपनी का टू-व्हीलर एक्सपोर्ट मामूली गिरकर 1,25,202 यूनिट्स का रहा। पिछले वर्ष सितंबर में यह 1,25,443 यूनिट्स का था

Bajaj Auto की टू-व्हीलर सेल्स 9 प्रतिशत गिरी, कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी

हाल ही में कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस बढ़ाया था

ख़ास बातें
  • कंपनी का टू-व्हीलर एक्सपोर्ट मामूली गिरकर 1,25,202 यूनिट्स का रहा
  • बजाज ऑटो के कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स 60 प्रतिशत बढ़ी है
  • इसके चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto की सितंबर में टू-व्हीलर की सेल्स नौ प्रतिशत घटकर 2,02,510 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2,22,912 यूनिट्स की थी। कंपनी का टू-व्हीलर एक्सपोर्ट मामूली गिरकर 1,25,202 यूनिट्स का रहा। पिछले वर्ष सितंबर में यह 1,25,443 यूनिट्स का था। 

हालांकि, बजाज ऑटो के कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स 60 प्रतिशत बढ़कर 50,683 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल्स की 31,752 यूनिट्स बेची थी। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में बजाज ऑटो के टू-व्हीलर की कुल सेल्स 12 प्रतिशत बढ़कर 10,48,251 यूनिट्स की रही। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 9,35,552 यूनिट्स की थी। हालांकि, मौजूदा वित्त की पहली छमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट लगभग 22 प्रतिशत घटकर 7,22,652 यूनिट्स का था। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 9,30,640 यूनिट्स का था। 

बजाज ऑटो के कमर्शियल व्हीकल्स की पहली छमाही में देश में सेल्स 107 प्रतिशत बढ़कर 2,30,861 यूनिट्स की रही। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,11,659 यूनिट्स की थी। हाल ही में बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस बढ़ा दिया था। इसका मुकाबला Ola S1 Pro और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होता है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस बढ़कर 1.30 लाख रुपये हो गया है। 

कंपनी ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि उसने प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में उपलब्ध कराया गया है। इसमें एक बड़ा LCD डिजिटल कंसोल है, प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके हेडलैम्प, इंडिकेटर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स की चारकोल ब्लैक फिनिश है, जिससे यह मौजूदा वर्जन से अलग दिखता है। इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 108 किलोमीटर की है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसकी वास्तविक रेंज लगभग 90 किलोमीटर है।  इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2.88 kWh की है। इसमें 4.2 kW की PMS मोटर है जो 20  Nm का पीक टॉर्क देती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »