बजाज ऑटो का चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ महंगा, जानें नया प्राइस

कंपनी ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज में बढ़ाई गई है

बजाज ऑटो का चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ महंगा, जानें नया प्राइस

इसका शुरुआती प्राइस बढ़कर 1.30 लाख रुपये हो गया है

ख़ास बातें
  • इसका मुकाबला Ola S1 Pro और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होता है
  • कंपनी ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था
  • इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2.88 kWh की है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस बढ़ा दिया है। इसका मुकाबला Ola S1 Pro और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होता है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस बढ़कर 1.30 लाख रुपये हो गया है। 

कंपनी ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि उसने प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में उपलब्ध कराया गया है। इसमें एक बड़ा LCD डिजिटल कंसोल है, प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके हेडलैम्प, इंडिकेटर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स की चारकोल ब्लैक फिनिश है, जिससे यह मौजूदा वर्जन से अलग दिखता है। इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 108 किलोमीटर की है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसकी वास्तविक रेंज लगभग 90 किलोमीटर है। इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2.88 kWh की है। इसमें 4.2 kW की PMS मोटर है जो 20  Nm का पीक टॉर्क देती है। 

नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बॉडी मेटल की है और इसमें चार्जर दिया गया है, जो चार घंटे में बैटरी को पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए कंपनी ने Chetak Technology नाम से एक यूनिट बनाई थी। कंपनी की योजना Yulu के साथ मिलकर नए लो-स्पीड और मिड-स्पीड सेगमेंट के प्रोडक्ट लॉन्च करने की है। Yulu भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाती है। इसमें कुछ वर्ष पहले बजाज ऑटो ने इनवेस्टमेंट किया था। 

बजाज ऑटो ने मार्च में समाप्त हुए पिछले वित्त वर्ष में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 36,260 यूनिट्स बेची थी। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 8,187 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी है। हालांकि, कंपनी को सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह से डिमांड को पूरा करने के लिए जरूरी प्रोडक्शन में मुश्किल हो रही है। बजाज ऑटो के चेयरमैन, Niraj Bajaj ने बताया था, "इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही की समाप्त तक सप्लाई में कमी की समस्या दूर हो गई है। कंपनी अब प्रोडक्शन के साथ ही बिक्री भी बढ़ाने के लिए तैयार है।"  



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »