Chetak

Chetak - ख़बरें

  • दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
    दिवाली के मौके पर अगर आप नया टू-व्हीलर खरीदने का विचार कर रहे है और बजट 1 लाख है तो इलेक्ट्रिक स्कूटर अच्छा रहेगा। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर डेली होने वाले पेट्रोल के खर्च से छुटकार देगा और देश के कई राज्यों में रजिस्ट्रेशन में छूट से लेकर सब्सिडी से भी अतिरिक्त बचत होगी। भारत में Ola S1 Z, VIDA VX2 Go 3.4, Ampere Magnus Neo, Pure EV Entrance Neo SX और Bajaj Chetak C2501 रेंज के साथ-साथ अच्छी खासी टॉप स्पीड भी प्रदान करते हैं।
  • Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
    Ather Energy ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे EL प्लेटफॉर्म पर बनाया है। बॉडी की मजबूती का दावा स्टील यूनिबॉडी चेसिस के साथ किया गया है। वहीं, मेटल बॉडी पैनल इसे ज्यादा टिकाऊ बनाते हैं। सीट के नीचे काफी बड़ा स्पेस इसकी एक अन्य खूबी है। कंपनी ने 1 लाख रुपये से सस्ती कीमत में इसे लॉन्च किया है।
  • Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
    Flipkart साइट धीरे-धीरे Flipkart Freedom Sale में लाइव होने वाली डील्स का खुलासा कर रहा है। इन डील्स से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सेल के दौरान कितना डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, सटीक कीमत सेल शुरू होने पर ही मालूम होगी। अगर आप अपने लिए कोई नई मोटरसाइकिल या फिर स्कूटर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसमें काफी बचत हो सकती है।
  • Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में देश में बजाज ऑटो के कुल रेवेन्यू में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में बजाज ऑटो को TVS Motor, Ather Energy और Hero MotoCorp से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
    Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री लगभग 28 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने जनवरी में 24,211 यूनिट्स की बिक्री की है। बजाज ऑटो को उम्मीद है कि उसके चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की नई रेंज से बिक्री को बढ़ाने में मदद मिलेगी। जनवरी में कंपनी ने Chetak C25 को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
  • Bajaj Auto के Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 4,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट की पेशकश
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के शुरुआती 10,000 कस्टमर्स को 4,299 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस डिस्काउंट के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 87,100 रुपये का है। देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 113 किलोमीटर की है।
  • Bajaj Auto ने लॉन्च किया नया Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, रेंज
    नए Chetak C25 का शुरुआती प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है। Chetak C25 में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें 650 mm की फुल-लेंथ सीट के साथ 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
  • Bajaj Auto का नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, Ola Electric को मिलेगी टक्कर
    आगामी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया टेल-लाइट सेटअप दिया गया है। इसमें स्लीक दिखने वाली हॉरिजॉन्टल LED स्ट्रिप दी गई है। इसके दोनों एंड पर इंडिकेटर्स हैं और इनके ऊपर चेतक ब्रांडिंग दिख रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब-माउंटेड मोटर के साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने Chetak 3001 को लॉन्च किया था।
  • Bajaj Auto ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak 3001, जानें प्राइस, फीचर्स
    Chetak 3001 का प्राइस 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 127 किलोमीटर की है। इसके साथ Bajaj Auto ने 750 W के चार्जर की पेशकश की है। इस चार्जर से चेतक 3001 की बैटरी को लगभग 3.50 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। यह इस सेगमेंट में सबसे जल्द चार्जिंग वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है।
  • Bajaj Auto ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक Chetak 3503, जानें प्राइस, फीचर्स 
    हाल ही में कंपनी ने Chetak 35 सीरीज को पेश किया था। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पिछले वर्जन के समान रखा गया है। नए Chetak 3503 का लगभग 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसका मुकाबला Ola Electric के S1X+ और TVS Motor के iQube 3.4 से होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेतक 35 सीरीज के समान डिजाइन और 3.5 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है।
  • सिंगल चार्ज में 150KM चलने वाला नया Bajaj Chetak ईवी लॉन्च, नया डिजाइन और धांसू फीचर्स
    नया Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Bajaj Chetak के 3502 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये और 3501 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये है। नए Chetak में नया 3.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो कि 4 किलोवाट मोटर को पावर देता है। यह ईवी एक बार चार्ज करने पर 150 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करता है।
  • Bajaj Chetak EV में लगी आग, कभी राजीव बजाज ने बताया था चेतक को शोला, वीडियो वायरल
    Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़क पर पड़ा हुआ और उसमें से धुआं निकल रहा है। वीडियो के अनुसार, यह घटना गुरुवार को जालना रोड पर एक व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर हुई, जहां बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकला। एक अधिकारी ने कहा कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए एक टीम भेजी।  Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.88kwh, 3.2kwh और 3.2kwh बैटरी ऑप्शन में आता है। Bajaj Chetak EV की कीमत 95,998 रुपये से लेकर 1,27,244 रुपये तक है।
  • इटालियन ब्रांड VLF ने भारत में लॉन्च किया 130 Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, Bajaj Chetak, Ola S1 Pro को देगा टक्कर!
    VLF Tennis 1500W इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें 65 किमी प्रति घंटा की टॉप-स्पीड का दावा किया गया है और कंपनी का कहना है कि एक सीमित स्पीड पर चलाने पर स्कूटर फुल चार्ज में 130 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। VLF Tennis 1500W इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
  • Honda Activa Electric: नए टीजर में दिखाई दिया होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर का मोटर सेटअप, 27 नवंबर को होगा लॉन्च
    Honda ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक और टीजर जारी किया है, जिसमें इसके स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर सेटअप को दिखाया गया है। बता दें कि पॉपुलर Bajaj Chetak और Vida V1 भी इसी सेटअप का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में ब्रांड्स ई-स्कूटर्स में तीन सेटअप के साथ जाते हैं, जिनमें स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर हैं, BLDC हब और परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस सेटअप शामिल होता है। 
  • सड़क पर दौड़ता नजर आया Vespa जैसा इलेक्ट्रिक स्कूटर; Bajaj, TVS, Ola Electric के ई-स्कूटर्स को देगा टक्कर!
    एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोड पर टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है, जो दिखने में Vespa या Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान लगता है, लेकिन असल में यह Jitendra EV का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रतीत होता है। ई-स्कूटर को कैमोफ्लाज किया गया है, लेकिन इसके बावजूद इसके कई एलिमेंट्स को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में गोल हेडलैंप और रियर व्यू मिरर शामिल हैं। हेडलाइट LED प्रतीत होती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »