• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bajaj Auto ने लॉन्च किया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, 95,998 रुपये का प्राइस

Bajaj Auto ने लॉन्च किया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, 95,998 रुपये का प्राइस

इसे White, Lime Yellow, Azure Blue, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है

Bajaj Auto ने लॉन्च किया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, 95,998 रुपये का प्राइस

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इसकी बुकिंग कंपनी की वेबसाइट इसके शोरूम पर कराई जा सकती है
  • चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वेरिएंट की डिलीवरी 15 जून से शुरू होगी
  • इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे Chetak 2901 कहा जा रहा है। इसका प्राइस 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन या इसके शोरूम पर कराई जा सकती है। 

चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वेरिएंट की डिलीवरी 15 जून से शुरू होगी। इसे White, Lime Yellow, Azure Blue, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स के पास TecPac के साथ इसके फीचर्स को अपग्रेड करने का भी विकल्प होगा। TecPac से हिल होल्ड, रिवर्स, स्पोर्ट और इकोनॉमी मोड्स और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। Chetak 2901 में कलर्ड डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ट्यूबलेस टायर्स के साथ एलॉय व्हील्स दिए हैं। 

बजाज ऑटो के प्रेसिडेंट, Urbanite, Eric Vas ने कहा, "हमने Chetak 2901 की डीलरशिप्स पर शिपमेंट्स शुरू कर दी हैं। इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस उन कस्टमर्स को खींचने के लिए हैं जो पेट्रोल स्कूटर खरीदने पर विचार कर रहे हैं। यह एक फुल साइज मेटल की बॉडी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो जेब पर अधिक बोझ डाले बिना पेट्रोल स्कूटर के समान और इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इसका प्राइस एक पेट्रोल स्कूटर के लगभग समान है। हमें उम्मीद है कि इससे इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट तेजी से बढ़ेगा।" 

कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के डीलरशिप नेटवर्क को भी बढ़ाने की योजना बनाई है। बजाज ऑटो ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई थी। कंपनी ने बताया था कि उसने मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में उपलब्ध कराया गया था। इसमें एक बड़ा LCD डिजिटल कंसोल, प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया था और यह 2.88 kWh की है। इसमें 4.2 kW की PMS मोटर है जो 20  Nm का पीक टॉर्क देती है। इसके हेडलैम्प, इंडिकेटर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स की चारकोल ब्लैक फिनिश दी गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »