Suzuki Motorcycles ने बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, मई में बेची 1.11 लाख से ज्यादा यूनिट्स

कंपनी का एक्सपोर्ट घटा है। पिछले महीने इसने 19,480 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट 24,276 यूनिट्स का था

Suzuki Motorcycles ने बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, मई में बेची 1.11 लाख से ज्यादा यूनिट्स

पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में कंपनी की Hayabusa काफी लोकप्रिय है

विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Suzuki Motorcycle (SMIPL) ने मई में रिकॉर्ड सेल्स की है। पिछले महीने कंपनी ने 1,11,512 यूनिट्स बेची हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी की देश में सेल्स लगभग 37 प्रतिशत बढ़कर 92,032 यूनिट्स की रही है। 

हालांकि, कंपनी का एक्सपोर्ट घटा है। पिछले महीने इसने 19,480 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट 24,276 यूनिट्स का था। SMIPL के मैनेजिंग डायरेक्टर, Kenichi Umeda ने कहा कि मई में 1,11,512 यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया, "इस शानदार प्रदर्शन से कंपनी की देश के मार्केट में बढ़ती मौजूदगी का संकेत मिलता है। यह हमारी डीलर नेटवर्क, बिजनेस एसोसिएट्स और टीम के सदस्यों की प्रतिबद्धता का भी परिणाम है। हम सभी कस्टमर्स को बेस्ट सर्विसेज उपलब्ध कराएंगे।" 

पिछले वित्त वर्ष में सुजुकी मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग 10 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई थी। इसके साथ ही कंपनी के प्लांट की कैपेसिटी का पूरा इस्तेमाल भी हो रहा है। कंपनी के प्लांट की शुरुआत 2006 में हुई थी। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में SMIPL ने V-Strom 800 DE मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 10.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

V-Strom 800DE में 776 cc, लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह 83 bhp की मैक्सिमम पावर और 78 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी माइलेज 22.7 kmpl होने का दावा किया गया है। कंपनी की मोटरसाइकिल्स में V-Strom SX, Gixxer SF 250, Gixxer 250, Gixxer SF, Gixxer, Katana, Hayabusa और V-Strom 650XT शामिल हैं। इसके अलावा यह Avenis, Access 125, Burgman Street और Burgman Street EX स्कूटर्स की बिक्री करती है। कंपनी के Access 125 स्कूटर ने पिछले वर्ष 50 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की उपलब्धि हासिल की थी। यह 125 cc के सेगमेंट में पहला स्कूटर था। पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में कंपनी की Hayabusa काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने इसके थर्ड जेनरेशन GSX1300RR Hayabusa को दो वर्ष पहले लॉन्च किया था। इसमें 1,340 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, इन-लाइन इंजन है, जो 9700 rpm पर 190 PS की मैक्सिमम पावर और 7000 rpm पर 150 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »