Ampere ने लॉन्च किया Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर, 1.10 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

पिछले वर्ष के ऑटो एक्स्पो में Ampere ने NXG कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इसी पर बेस्ड है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2024 15:38 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMS मोटर दी गई है
  • इसे लगभग 3 घंटे 22 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है
  • Nexus की City मोड में टॉप स्पीड 93 kmph होने का दावा किया गया है

इसमें ब्लटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं

Greaves Electric Mobility की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर यूनिट, Ampere ने Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। कंपनी ने शुरुआती ऑफर के तौर पर इसके EX वेरिएंट का प्राइस 1.10 लाख रुपये और ST वेरिएंट का 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखा है। इसके बाद इनके प्राइस 10,000 रुपये तक बढ़ जाएंगे। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग पिछले महीने शुरू हुई थी। इसकी डिलीवरी इस महीने से की जाएगी। पिछले वर्ष के ऑटो एक्स्पो में Ampere ने NXG कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इसी पर बेस्ड है। इसका डिजाइन और डिवेलपमेंट भारत में किया गया है। इसका 3 kWh LFP बैटरी पैक सिंगल चार्ज में लगभग 136 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे लगभग 3 घंटे 22 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMS मोटर दी गई है। इसमें चार राइड मोड मिलते हैं। Nexus की City मोड में टॉप स्पीड 93 kmph होने का दावा किया गया है। 

Ampere का कहना है कि इसकी चेसिस एक लोड स्ट्रेटिफाइड डिजाइन के साथ चार गुना तक मजबूत है। इसमें स्लेंडर फ्रें और सपाट फ्लोरबोर्ड है। Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में डायमंड-कट LED हेडलैम्प दिया गया है। इसमें बड़ी सीट और एल्युमीनियम ग्रैब हैंडल है। इसके बेस वर्जन में 6.2 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें ब्लटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ather के Rizta, Ola S1 Air, TVS iQube और Bajaj Auto के Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा। देश भर में Ampere की 400 से अधिक डीलरशिप हैं। इसकी संख्या जल्द बढ़ाने की योजना है। 

पिछले वर्ष Ampere ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में Royal Challengers Bangalore टीम के साथ अपने जुड़ाव को प्रदर्शित करने के लिए Primus RCB एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था। Ampere Primus RCB एडिशन की टॉप स्पीड 77 kmph की है। यह 4.2 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LFP बैटरी पैक है। कंपनी का दावा है कि यह एक लाख किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज  लगभग107 किलोमीटर की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक सबसे आगे है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन
  2. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  3. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  4. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 VIII हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  3. OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट
  4. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी गिरावट, Vivo का पहला स्थान बरकरार 
  5. Sony Xperia 1 VIII कल होगा लॉन्च, नए डिजाइन वाला रियर कैमरा सिस्टम
  6. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
  7. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  8. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  9. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.