TVS ने बढ़ाया इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का प्राइस, सब्सिडी में हुई कमी

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है

TVS ने बढ़ाया इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का प्राइस, सब्सिडी में हुई कमी

इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • इसका मुकाबला Ola S1 Pro और Hero Vida V1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 kWh की बैटरी है
  • कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क को बढ़ाने की है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस बढ़ा दिया है। यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही FAME II सब्सिडी के समाप्त होने के बाद किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए पहले से कुछ अधिक प्राइस चुकाना होगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) के तहत, जुलाई तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सब्सिडी मिलनी जारी रहेगी लेकिन इसकी रकम में कुछ कमी होगी। 

TVS के iQube के स्टैंडर्ड वेरिएंट का प्राइस 1,46,628 रुपये और iQube S का लगभग 1,56,400 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) का है। इसमें से 10,000 रुपये की EMPS सब्सिडी को घटाने पर ये प्राइसेज क्रमशः 1,36,628 रुपये और लगभग 1,46,400 रुपये के होंगे। इसका मुकाबला Ola S1 Pro और Hero Vida V1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होता है। FAME II सब्सिडी के समाप्त होने के बाद कुछ अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां भी प्राइसेज में बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसका असर इस मार्केट में सेल्स पर पड़ने की आशंका है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है। iQube की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके एक अन्य वेरिएंट iQube ST में 5.1 kWh की बैटरी है। इसकी रेंज लगभग 145 किलोमीटर  और टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगभग पांच घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X का प्राइस लगभग 2.5 लाख रुपये का है। इसमें 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी है। TVS Motor की अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की रेंज को बढ़ाने की योजना है। यह विभिन्न प्राइस प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। इस सेगमेंट में कई कंपनियां अपने टू-व्हीलर लॉन्च कर रही हैं। iQube की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी को प्रति माह बढ़ाकर 25,000 यूनिट्स किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क को बढ़ाने की भी है। TVS ने जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट की भी तैयारी की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »