अमेरिका में मिलेनियल्स के लिए इनवेस्टमेंट की पसंद बन रही क्रिप्टोकरेंसीज

इनवेस्टर्स की इस कैटेगरी को स्टॉक मार्केट में भी इनवेस्ट करना पसंद है। अमेरिका में अन्य इनवेस्टर्स की भी क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी है

अमेरिका में मिलेनियल्स के लिए इनवेस्टमेंट की पसंद बन रही क्रिप्टोकरेंसीज

इस कैटेगरी को स्टॉक मार्केट में भी इनवेस्ट करना पसंद है

ख़ास बातें
  • अमेरिका में अन्य इनवेस्टर्स की भी क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी है
  • क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट है
  • पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइ करने के लिए भी क्रिप्टो एक पसंद है
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के बावजूद अमेरिका में मिलेनियल्स म्यूचुअल फंड्स जैसे इनवेस्टमेंट के जरियों के बजाय क्रिप्टोकरेंसीज खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। इनवेस्टर्स की इस कैटेगरी को स्टॉक मार्केट में भी इनवेस्ट करना पसंद है। अमेरिका में अन्य इनवेस्टर्स की भी क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी है।

इनवेस्टमेंट फर्म Alto ने एक रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका में मिलेनियल्स में से लगभग 40 प्रतिशत क्रिप्टो एसेट्स को लंबी अवधि के लिए खरीदना चाहते हैं। मिलेनियल्स 25-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कहा जाता है। ये लोग अपनी रिटायरमेंट की योजना के हिस्से के तौर पर भी क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "मिलेनियल्स की एक बड़ी संख्या ने क्रिप्टोकरेंसीज खरीदी हैं या इन्हें खरीदने पर विचार कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसीज और एक इंडिविजुअल रिटायरमेंट एकाउंट (IRA) रखने वाले मिलेनियल्स में से 80 प्रतिशत से अधिक के पास IRA में क्रिप्टोकरेंसीज हैं।"  

यह पहली रिपोर्ट नहीं है जिससे क्रिप्टो सेगमेंट में दिलचस्पी बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इस महीने की शुरुआत में Capgemini ने एक रिपोर्ट में बताया था कि दुनिया भर में लोग अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइ करने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा मोटी जेब रखने वालों की नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में भी इनवेस्टमेंट की योजना है। इस वर्ष फरवरी में पॉप सिंगर Justin Bieber ने लगभग 20 लाख डॉलर के Bored Ape NFT खरीदे थे।

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, NFT, Retirement, Plan, Investors, Market, Report, Trading, America
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »