Mastercard ने बढ़ाया कार्ड पेमेंट्स से NFT खरीदने की सुविधा का दायरा

हाल के महीनों में NFT में Web3 कम्युनिटी के साथ ही मेटावर्स से जुड़ी इंडस्ट्री की दिलचल्पी भी बढ़ी है

Mastercard ने बढ़ाया कार्ड पेमेंट्स से NFT खरीदने की सुविधा का दायरा

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है

ख़ास बातें
  • दुनिया भर में लगभग 2.9 अरब मास्टरकार्ड्स हैं
  • मास्टरकार्ड ने इस सेगमेंट में कुछ फर्मों के साथ पार्टनरशिप की है
  • NFT से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़ रहे हैं
विज्ञापन
फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Mastercard ने कार्ड पेमेंट्स से नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) खरीदने की सुविधा का दायरा बढ़ाया है। इसके लिए मास्टरकार्ड ने मेटावर्स फर्म Sandbox, Immutable X, Spring और Nifty Gateway और कुछ अन्य फर्मों के साथ पार्टनरशिप की है।

NFT में Web3 कम्युनिटी के साथ ही मेटावर्स से जुड़ी इंडस्ट्री की दिलचल्पी भी बढ़ रही है। मास्टरकार्ड के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट Raj Dhamodharan ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "मास्टरकार्ड के कार्ड्स का इस्तेमाल कर लोगों को NFT खरीदने का विकल्प देने के लिए हम इन फर्मों के साथ काम कर रहे हैं। दुनिया भर में लगभग 2.9 अरब मास्टकार्ड के कार्ड्स हैं और इसका NFT से जुड़े इकोसिस्टम पर बड़ा असर हो सकता है।" मास्टरकार्ड का लक्ष्य NFT खरीदने वालों के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल करने की जरूरत को समाप्त करना है। 

मास्टरकार्ड की ओर से हाल ही में 40 देशों में 35,000 से अधिक लोगों के एक सर्वे में पता चला था कि इनमें से लगभग 45 प्रतिशत लोगों ने NFT खरीदे हैं या इसे खरीदने पर विचार करेंगे। इसके साथ ही ये लोग क्रेडिट या डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से NFT खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता।

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। NFT की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। हाल ही में चीन में फाइनेंशियल और सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशंस ने NFT से जुड़े वित्तीय जोखिमों के खिलाफ चेतावनी दी थी। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने पर जोर दिया है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, MasterCard, Purchase, NFT, Investors, Scam, Regulators
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »