क्रिप्टो इनसाइडर ट्रेडिंग के पहले मामले में 2 भारतीय आरोपी

प्रॉसिक्यूटर्स ने बताया कि इन तीनों ने क्रिप्टोकरेंसी इनसाडर ट्रेडिंग स्कीम में लगभग 25 क्रिप्टो एसेट्स में अवैध ट्रेड किए थे

क्रिप्टो इनसाइडर ट्रेडिंग के पहले मामले में 2 भारतीय आरोपी

इन आरोपियों ने 10 लाख डॉलर से अधिक का अवैध मुनाफा बनाया था

ख़ास बातें
  • आरोपियों में से वाही भाइयों को गुरुवार को सिएटल में गिरफ्तार किया गया था
  • इनका दोस्त और तीसरा आरोपी समीर रमानी ह्युस्टन का निवासी है
  • इन्होंने एक्सचेंज की गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल किया था
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी की पहली इनसाइडर ट्रेडिंग स्कीम में अमेरिका में दो भारत के दो भाइयों और उनके भारतीय-अमेरिकी दोस्त को आरोपी बनाया गया है। इन आरोपियों ने इस स्कीम से 10 लाख डॉलर से अधिक का अवैध मुनाफा बनाया था। प्रॉसिक्यूटर्स ने बताया कि इन तीनों ने  क्रिप्टोकरेंसी इनसाडर ट्रेडिंग स्कीम में लगभग 25 क्रिप्टो एसेट्स में अवैध ट्रेड किए थे।

आरोपियों में से इशान वाही और उसका भाई निखिल वाही के पास भारतीय नागरिकता है और ये सिएटल में रहते थे। इनका दोस्त समीर रमानी ह्युस्टन का निवासी है। न्यूयॉर्क में सदर्न डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी Damian Williams और फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के न्यूयॉर्क के फील्ड ऑफिस के प्रभारी Michael J Driscoll ने यह जानकारी दी है। वाही भाइयों और रमानी पर क्रिप्टोकरेंसी में इनसाइडर ट्रेडिंग की एक स्कीम चलाने के लिए धोखाधड़ी और षडयंत्र के आरोप लगाए गए हैं। इन लोगों ने क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase की एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाले क्रिप्टो एसेट्स के बारे में गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल किया था। 

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने भी इन तीनों के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोपों की घोषणा की है। वाही भाइयों को गुरुवार को सिएटल में गिरफ्तार किया गया था और इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। रमानी के भारत में मौजूद हो सकता है। रमानी और इशान वाही ने टेक्सस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और ये दोस्त हैं। Williams ने कहा, "इन आरोपों से पता चलता है कि Web3 एक कानून से मुक्त एरिया नहीं है। पिछले महीने मैंने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) से जुड़े पहले इनसाइडर ट्रेडिंग मामले की घोषणा की थी और अब क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में ऐसे ही एक मामले की जानकारी दी जा रही है।"

उन्होंने कहा, "इन आरोपों के साथ हमारा संदेश स्पष्ट है कि फ्रॉड से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे यह ब्लॉकचेन पर हो या वॉल स्ट्रीट पर किया जाए। फ्रॉड करने वालों को कहीं से भी खोजकर कानूनी कार्यवाही का सामना करने के लिए लाया जाएगा।" पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो मार्केट में फ्रॉड से जुड़े कई मामले हुए हैं। इनसे निपटने के लिए बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी कड़ी करने पर जोर दिया है। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर भी काम हो रहा है। 





(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Insider trading, Scheme, Market, Court, NFT, America
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »