क्रिप्‍टो सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए जल्‍द लाइसेंस जारी करेगा UAE

ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर के दृष्टिकोणों पर विचार करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात इस मामले में एक हाइ‍ब्रिड दृष्टिकोण अपनाएगा।

क्रिप्‍टो सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए जल्‍द लाइसेंस जारी करेगा UAE

UAE की सरकार ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह दुबई स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में क्रिप्टो सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए एक अनुकूल रेगुलेटेड जोन बनाएगी।

ख़ास बातें
  • ब्‍लूमबर्ग ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है
  • सरकार क्रिप्टो माइनिंग के लिए अनुकूल माहौल बनाना चाहती है
  • UAE पहले ही क्रिप्‍टो को सपोर्ट करने वाले कानून लागू कर चुका है
विज्ञापन
दुनियाभर के देश क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency) को लेकर असमंजस में हैं। कई देश इसे रेगुलेट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ देशों का रुख एकदम साफ है। ये देश क्रिप्‍टोकरेंसी को भविष्‍य के तौर पर देख रहे हैं और उसे अपनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) क्रिप्‍टो कंपनियों को लुभाने के लिए इस तिमाही के अंत तक वर्चुअल असेट्स सर्विस प्रोवाइडर के लिए फेडरल लाइसेंस जारी करने की तैयारी कर रहा है। ब्‍लूमबर्ग ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। 

अधिकारी ने बताया कि सिक्‍योरिटीज एंड कमोडिटीज अथॉरिटी (SCA) VASP को देश में दुकानों में स्थापित करने की इजाजत देने के लिए एक फ्रेमवर्क स्थापित करने के अंतिम चरण में है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर के दृष्टिकोणों पर विचार करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात इस मामले में एक हाइ‍ब्रिड दृष्टिकोण अपनाएगा। इसके अनुसार, SCA और देश के सेंट्रल बैंक की जिम्‍मेदारी रेगुलेशन की होगी। वहीं, रीजनल फाइनेंशियल सेंटर्स लाइसेंस से जुड़े रोजाना के काम को निपटाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार क्रिप्टो माइनिंग के लिए अनुकूल माहौल बनाना चाहती है।

UAE की सरकार ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह दुबई स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में क्रिप्टो सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए एक अनुकूल रेगुलेटेड जोन बनाएगी। इसके अगले ही दिन दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बिनेंस (Binance) ने ट्रेड सेंटर के साथ एक समझौते पर दस्‍तखत किए।

गौरतलब है कि संयुक्‍त अरब अमीरात में क्रिप्‍टो इन्‍वेस्‍टर्स के हित में कानून लाए जा रहे हैं। इन्‍वेस्टर्स को टारगेट करने वाले क्रिप्टो स्कैमर के लिए कड़ी सजा की गारंटी दी गई है। नए नियम 2 जनवरी 2022 से लागू हो गए हैं। क्रिप्‍टो से जुड़ी धोखाधड़ी करने पर पांच साल तक की जेल और 1 मिलियन AED (लगभग 2 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने पिछले महीने कानूनी सुधारों की एक सीरीज की घोषणा की थी। ये कानून फाइनेंशियल धोखाधड़ी के खतरों को कम करने के मकसद से लाए जा रहे हैं।

नए नियमों के तहत किसी भी प्रोडक्‍ट के बारे में भ्रामक विज्ञापन या गलत डेटा को ऑनलाइन पोस्ट करने पर  कानूनी नतीजे भुगतने होंगे। ऐसी ही सजा देश में गैर-मान्यता प्राप्त क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने वाले लोगों पर भी लागू होती है। 
नए नियमों को लागू करने की बड़ी वजह यह भी है कि दुनियाभर में क्रिप्‍टो से जुड़ी धोखाधड़ी बढ़ रही है। साल 2020 में पूरी दुनिया में कुल लगभग 0.52 बिलियन डॉलर (लगभग 79,194 करोड़ रुपये) के क्रिप्‍टो क्राइम हुए थे। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »