New York में घटेगा फॉसिल फ्यूल से क्रिप्टो माइनिंग के लिए एनर्जी का इस्तेमाल 

इससे जुड़ा एक बिल पास किया गया है। हालांकि, न्यूयॉर्क की गवर्नर Kathy Hochul का कहना है कि उन्होंने इस बिल पर हस्ताक्षर करने को लेकर फैसला नहीं किया है

New York में घटेगा फॉसिल फ्यूल से क्रिप्टो माइनिंग के लिए एनर्जी का इस्तेमाल 

कुछ देशों में क्रिप्टो माइनिंग के लिए रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक जरूरत होती है
  • ईरान जैसे देशों में क्रिप्टो माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो चुकी है
  • अमेरिका में क्रिप्टो माइनिंग तेजी से बढ़ रही है
विज्ञापन
अमेरिका के न्यूयॉर्क में Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग के लिए कोल से चलने वाले पावर प्लांट्स से इलेक्ट्रिसिटी उपलब्ध कराने पर दो वर्ष का मोराटोरियम लागू हो सकता है। इससे जुड़ा एक बिल पास किया गया है। हालांकि, न्यूयॉर्क की गवर्नर Kathy Hochul का कहना है कि उन्होंने इस बिल पर हस्ताक्षर करने को लेकर फैसला नहीं किया है।

क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक जरूरत होती है। इसमें ब्लॉकचेन ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करने के लिए मैथमैटिक्स की पजल्स को कंप्यूटर सिस्टम्स पर सॉल्व करना होता है। पजल को पहले सॉल्व करने वाले माइनर को रिवॉर्ड के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी दी जाती है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क की स्टेट असेंबली ने अप्रैल में इस बिल को पारित किया था। इसे सीनेट ने पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी। गवर्नर के कार्यालय का कहना है कि Kathy Hochul बिल पर हस्ताक्षर करने को लेकर विचार कर रही हैं। उन्होंने एक स्टेटमेंट में कहा, "हमें एनवायरमेंट की सुरक्षा के साथ रोजगार के अवसरों को भी सुरक्षित करना होगा। इसके साथ ही यह पक्का करने की जरूरत है कि इससे जुड़ी फर्मों में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिसिटी का उचित तरीके से प्रबंधन किया जाए।" 

बिल में कहा गया है कि न्यूयॉर्क में क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग तेजी से बढ़ रही है। इससे इलेक्ट्रिसिटी की खपत में भी बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष अमेरिका के बाद कजाकिस्तान बिटकॉइन माइनिंग के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर बन गया था। चीन के पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाने से कजाकिस्तान में माइनिंग करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, इनमें अवैध तौर पर माइनिंग करने वालों की बड़ी संख्या है। कजाकिस्तान की सरकार ने पिछले महीने क्रिप्टो माइनिंग करने वालों के लिए इलेक्ट्रिसिटी पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया था। इससे पहले ईरान जैसे कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो चुकी है।

कुछ देशों में क्रिप्टो माइनिंग के लिए रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में माइनिंग फर्म स्ट्रॉन्गहोल्ड डिजिटल माइनिंग अपने सैकड़ों सुपर कंप्यूटर को बिजली देने के लिए कोयले की राख का इस्तेमाल करती है। इस फर्म का उद्देश्य अमेरिका के एनर्जी नेटवर्क को नुकसान पहुंचाए बिना बायप्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल करना है।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Senate, Bill, Mining, America, Environment, Blockchain
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »