Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
स्मार्टफोन में अब बड़ी बैटरी का होना एक प्लस फीचर के रूप में देखा जा रहा है जो यूजर्स को लुभाता भी है। क्योंकि स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या में पूरी तरह से शामिल हो चुका है। सुबह से लेकर शाम तक सोशल मीडिया हो या एंटरटेनमेंट, बिल पेमेंट हो या ऑनलाइन शॉपिंग, यह हर तरह से इस्तेमाल होता है। ऐसे में दुनिया से कनेक्टेड रहने के लिए फोन में बराबर बैटरी भी चाहिए होती है जिसके लिए कंपनियां अब बड़ी बैटरी देने लगी हैं जो दो दिन तक भी चल सकती हैं। यहां पर हम आपको 9000mAh से भी ज्यादा क्षमता वाली बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं।
OnePlus Nord 6
OnePlus Nord 6 फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट को 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 12GB + 256GB वेरिएंट को 46,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन सुर्खियों में था और अब भी काफी पॉपुलर साबित हो रहा है। इसमें विशाल 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस मिल जाती है। Nord 6 फोन क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है। फोन के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
Vivo T5 Pro 5G
Vivo T5 Pro 5G को कंपनी ने हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, जबकि टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। फोन में धांसू 9020mAh की बैटरी मिलती है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 37 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। और इसकी बैटरी हेल्थ 5 साल तक बरकरार रहेगी।
Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। यह OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए फोन में IP68/IP69 रेटिंग दी गई है।
OnePlus Turbo 6
OnePlus Turbo 6 को कंपनी ने जनवरी में लॉन्च किया था। यह फोन वर्तमान में केवल चीनी मार्केट में उपलब्ध है। फोन में 6.78-इंच का FHD+ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है और इसे 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया गया है। पावर के लिए इसमें 9,000mAh बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ दिया गया है, जिसके साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें फुल-फंक्शन NFC और मल्टी-बैंड GPS सपोर्ट दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K सर्टिफिकेशन मिले हैं, जो इसे पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से सुरक्षित बनाते हैं।
OnePlus Turbo 6V
OnePlus Turbo 6V फोन को कंपनी ने Turbo 6 के साथ ही लॉन्च किया था। फोन में 6.78-इंच का FHD+ डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी दी गई है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है और इसे 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। Turbo 6V भी ColorOS 16 पर रन करता है और इसमें फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरा हार्डवेयर Turbo 6 जैसा ही है, जिसमें 50MP Sony LYT-600 OIS कैमरा, 2MP सेकेंडरी लेंस और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। मजबूती के लिए इसमें भी वही IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल