OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स

टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि ये सॉफ्ट सिलिकॉन के ईयरटिप्स के साथ आने वाले हैं।

OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord Buds 4 में क्लासिक स्टेम स्टाइल डिजाइन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • ये सॉफ्ट सिलिकॉन के ईयरटिप्स के साथ आने वाले हैं।
  • कंपनी ने इनमें क्लासिक स्टेम स्टाइल डिजाइन दिया है।
  • चार्जिंग केस को कंपनी ने आयताकार शेप में बनाया है।
विज्ञापन

OnePlus Nord Buds 4 का डिजाइन कंपनी ने रिवील कर दिया है। वनप्लस ने अपकमिंग ईयरबड्स का टीजर जारी किया है जिसमें ईयरबड्स की पहली झलक मिलती है। ईयरबड्स में इन-इयर डिजाइन मिलने वाला है। इसमें सॉफ्ट सिलिकॉन टिप्स दिए गए हैं। कंपनी ने स्टेम स्टाइल बॉडी में इनको बनाया है। चार्जिंग केस को नया डिजाइन दिया गया है जो पुराने Nord Buds 3 से इनको अलग बनाता है। आइए जानते हैं और कौन से खास फीचर्स से लैस होंगे नए OnePlus Nord Buds 4 

OnePlus Nord Buds 4 Teaser Released

OnePlus Nord Buds 4 का टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। इसमें ईयरबड्स का डिजाइन साफ नजर आ रहा है। टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि ये सॉफ्ट सिलिकॉन के ईयरटिप्स के साथ आने वाले हैं। कंपनी ने इनमें क्लासिक स्टेम स्टाइल डिजाइन दिया है। कहा गया है कि इनमें टच कंट्रोल भी मौजूद होगा। चार्जिंग केस को कंपनी ने आयताकार शेप में बनाया है। जबकि पुराने Nord Buds 3 में गोलाकार डिजाइन दिया गया था। 

OnePlus Nord Buds 4 खरीद के लिए Amazon पर भी उपलब्ध होंगे। इससे पहले कंपनी ने Nord Buds 4 Pro को लॉन्च किया था जो कि 3,999 रुपये में पेश किए गए थे। संभावना है कि स्टैंडर्ड मॉडल इससे कम कीमत में ही लॉन्च होगा। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो प्रो मॉडल में हाई एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिल सकता है। इनमें ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी दी जा सकती है। ईयरबड्स में लंबी बैटरी मिल सकती है जो कि 50 घंटे के बैकअप के साथ आ सकते हैं। 

Nord Buds 4 की कीमत के लिए कयास है कि ये 2999 रुपये के आसपास की कीमत में भारत के अंदर लॉन्च हो सकते हैं। Nord Buds 3 सीरीज को कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। कंपनी के ये ईयरबड्स लम्बी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इसी के साथ इनमें बेहतर आईपी रेटिंग फीचर दिया गया है जो इन्हें संबंधित प्राइस सेग्मेंट में सबसे अलग खड़ा करते हैं। उम्मीद है कि अपकमिंग Nord Buds 4 में भी कंपनी अफॉर्डेबल दाम में आकर्षक फीचर्स पेश कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »