ऑस्ट्रेलिया में स्कैम क्रिप्टोकरेंसी विज्ञापन पर फंसी फेसबुक की कंपनी Meta

यह मामला क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ऐसे स्कैम विज्ञापन देने के लिए दायर किया जा रहा है जिनमें प्रसिद्ध लोगों के शामिल होने का झूठा दावा किया गया था

ऑस्ट्रेलिया में स्कैम क्रिप्टोकरेंसी विज्ञापन पर फंसी फेसबुक की कंपनी Meta

मेटा का कहना है कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से ऐसे विज्ञापनों का पता लगाने और उन्हें ब्लॉक करने की कोशिश की है

ख़ास बातें
  • मेटा प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ फेडरल कोर्ट में कार्यवाही शुरू की गई है
  • इन विज्ञापनों में सेलेब्रिटीज को उनकी सहमति के बिना दिखाया गया था
  • मेटा का कहना है कि उसने ऐसे विज्ञापनों को रोकने की कोशिश की है
विज्ञापन
फेसबुक का मालिकाना हक रखने वाली मेटा के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कानूनी मामला दायर करने की घोषणा की। यह मामला क्रिप्टोकरंसी से जुड़े ऐसे स्कैम विज्ञापन देने के लिए दायर किया जा रहा है जिनमें प्रसिद्ध लोगों के शामिल होने का झूठा दावा किया गया था। ऑस्ट्रेलिया के कंज्यूमर प्रोटेक्शन कमीशन ने बताया कि उसने 'झूठे, भ्रामक या धोखाधड़ी करने वाले आचरण' के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ फेडरल कोर्ट में कार्यवाही शुरू की है। उसने कहा कि कंपनी ने कंज्यूमर या सिक्योरिटीज कानूनों का उल्लंघन किया है। 

एक समचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, Meta पर क्रिप्टोकरेंसी के लिए स्कैम विज्ञापनों को रोकने की पर्याप्त कोशिश नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले कुछ सेलेब्रिटीज ने फेसबुक पर दिए गए विज्ञापनों में उनके बारे में गलत जानकारी देने का मुद्दा भी उठाया था। हालांकि, मेटा ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि उसने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से ऐसे विज्ञापनों का पता लगाने और उन्हें ब्लॉक करने की कोशिश की है। मेटा के प्रवक्ता ने बताया, "हम ऐसे विज्ञापन नहीं चाहते जिनसे लोगों के साथ फेसबुक पर स्कैम किया जाए या उन्हें गलत जानकारी दी जाए। ऐसे विज्ञापन हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं और ये हमारी कम्युनिटी के लिए अच्छे नहीं हैं।" मेटा ने कहा है कि उसने ऑस्ट्रेलिया के कॉम्पिटिशन एंड कंज्यूमर कमीशन की जांच में सहयोग किया था। 

कंज्यूमर प्रोटेक्शन कमीशन के अनुसार, इन विज्ञापनों में राजनीति और कारोबार से जुड़े प्रसिद्ध लोगों को दिखाया गया था। हालांकि, इन लोगों ने ऐसे विज्ञापनों के लिए कभी सहमति नहीं दी थी। कमीशन के प्रमुख, Rod Sims ने कहा, "इससे लोगों को नुकसान होने के साथ ही इन विज्ञापनों के साथ गलत तरीके से जोड़े गए सेलेब्रिटीज की साख भी कमजोर होती है। मेटा ऐसे विज्ञापनों को रोकने के लिए पर्याप्त कोशिश करने में नाकाम रही है।" 

कमीशन ने बताया कि उसे एक ऐसे कस्टमर की जानकारी मिली है जिसे ऐसे स्कैम में 6,50,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (लगभग 36,595,312 रुपये) का नुकसान हुआ था। इस स्कैम का विज्ञापन फेसबुक पर दिया गया था। कमीशन ने कहा कि इस मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहा है। कुछ अन्य देशों में भी हाल के महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। अमेरिका में ऐसे मामलों को पकड़ने के लिए जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक अलग यूनिट बनाई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Advertisements, Scam, Facebook, America, Court, Australia, Technology

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »