Metaverse में पेमेंट्स के लिए Meta ने लॉन्च किया डिजिटल वॉलेट

Meta Pay कही जाने वाली इस वॉलेट सर्विस से कई प्रकार के डिजिटल गुड्स खरीदे जा सकेंगे। इसका इस्तेमाल मेटावर्स के साथ ही अन्य सेगमेंट्स में भी पेमेंट के जरिए के तौर पर किया जा सकेगा

Metaverse में पेमेंट्स के लिए Meta ने लॉन्च किया डिजिटल वॉलेट

Meta Pay कही जाने वाली इस वॉलेट सर्विस से कई प्रकार के डिजिटल गुड्स खरीदे जा सकेंगे

ख़ास बातें
  • ब्लॉकचेन-बेस्ड Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर कहा जा रहा है
  • इसमें क्रिप्टोकरेंसीज और NFT की बड़ी हिस्सेदारी होने की संभावना है
  • Web3 में मालिकाना हक का प्रमाण अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगा
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को चलाने वाली Meta ने  Metaverse और Web3 सेगमेंट्स में आगे बढ़ने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी वॉलेट सर्विस लॉन्च की है जिसका इस्तेमाल मेटावर्स के साथ ही अन्य सेगमेंट्स में भी पेमेंट के जरिए के तौर पर किया जा सकेगा। Meta Pay कही जाने वाली इस वॉलेट सर्विस से कई प्रकार के डिजिटल गुड्स खरीदे जा सकेंगे।

इस बारे में मेटा के प्रमुख Mark Zuckerberg एक फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी है। उन्होंने बताया, "हमने मेटावर्स के लिए एक वॉलेट लॉन्च किया है जिससे आप सुरक्षित तरीके से पेमेंट कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि Web3 में मालिकाना हक का प्रमाण अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगा क्योंकि क्रिएटर्स एक वास्तविक लगने वाले मेटावर्स एक्सपीरिएंस के लिए डिजिटल क्लोदिंग, आर्ट और वीडियो पर काम करेंगे। इससे मेटावर्स के एक हिस्से में खरीदी गई किसी चीज को एक अन्य प्लेटफॉर्म पर समान फंक्शंस और विशेषताओं के साथ उपलब्ध कराने की जरूरत हो सकती है। ब्लॉकचेन-बेस्ड  Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर बताया जा रहा है। इसमें क्रिप्टोकरेंसीज और NFT की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। 

पोस्ट में आगे कहा गया है, "इस स्थिति तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा लेकिन इस प्रकार की इंटेरोपेराबिलिटी से लोगों को बेहतर एक्सपीरिएंस और क्रिएटर्स को अधिक अवसर मिलेंगे। डिजिटल गुड्स का इस्तेमाल बढ़ने पर उनकी वैल्यू में भी बढ़ोतरी होगी और इससे क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा मार्केट बनेगा।"

Meta ने अपने ऑग्मेंटेड रिएलिटी प्लेटफॉर्म AR के इस्तेमाल से इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के डिस्प्ले की टेस्टिंग शुरू करने की तैयारी की है। पिछले महीने इंस्टाग्राम पर NFT डिस्प्ले के ऑप्शंस की शुरुआती टेस्टिंग के बाद Meta अब टेस्टिंग का दायरा बढ़ा रही है। इसकी योजना NFT डिस्प्ले को फेसबुक पर लाने की भी है। इस सर्विस के लिए सपोर्ट देने वाले नेटवर्क्स में Ethereum और Polygon शामिल हैं। Zuckerberg ने इंस्टाग्राम पर NFT के इंटीग्रेशन की जानकारी कुछ महीने पहले दी थी। उन्होंने पिछले महीने एक वीडियो में बताया था कि Meta की टीम ने अपनी मेटावर्स और रिएलिटी लैब्स से जुड़ी योजना के लिए डिजिटल कलेक्टिबल्स के इंटीग्रेशन पर काम शुरू कर दिया है। इसमें  Meta के ऐप्स को भी शामिल किया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Crypto, Web3, NFT, Users, Service, Facebook, Payment, Digital

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »