Meta की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर NFT टेस्टिंग करने की योजना

पिछले महीने इंस्टाग्राम पर NFT डिस्प्ले के ऑप्शंस की शुरुआती टेस्टिंग के बाद Meta अब टेस्टिंग का दायरा बढ़ा रही है

Meta की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर NFT टेस्टिंग करने की योजना

इस सर्विस के लिए सपोर्ट देने वाले नेटवर्क्स में Ethereum और Polygon शामिल हैं

ख़ास बातें
  • इसकी योजना NFT डिस्प्ले को फेसबुक पर लाने की भी है
  • Meta की क्रिप्टोकरेंसीज के लिए पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की योजना है
  • कंपनी आगामी महीनों में Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम को चलाने वाली Meta ने अपने ऑग्मेंटेड रिएलिटी प्लेटफॉर्म AR के इस्तेमाल से इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के डिस्प्ले की टेस्टिंग शुरू करने की तैयारी की है। पिछले महीने इंस्टाग्राम पर NFT डिस्प्ले के ऑप्शंस की शुरुआती टेस्टिंग के बाद Meta अब टेस्टिंग का दायरा बढ़ा रही है। इसकी योजना NFT डिस्प्ले को फेसबुक पर लाने की भी है।

NFT के फाउंडर  Mark Zuckerberg ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया, "हम टेस्टिंग का अपना दायरा बढ़ा रहे हैं जिससे दुनिया भर से और क्रिएटर्स अपने NFT को इंस्टाग्राम पर डिस्प्ले कर सकेंगे।" कंपनी ने यह भी कहा है कि इस सर्विस के लॉन्च के बाद क्रिएटर्स और कलेक्टर्स अपने डिजिटल कलेक्टिबल्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे। Zuckerberg ने इंस्टाग्राम पर NFT के इंटीग्रेशन की जानकारी कुछ महीने पहले दी थी। उन्होंने पिछले महीने एक वीडियो में बताया था कि Meta की टीम ने अपनी मेटावर्स और रिएलिटी लैब्स से जुड़ी योजना के लिए डिजिटल कलेक्टिबल्स के इंटीग्रेशन पर काम शुरू कर दिया है। इसमें  Meta के ऐप्स को भी शामिल किया जाएगा। 

इस सर्विस के लिए सपोर्ट देने वाले नेटवर्क्स में Ethereum और Polygon शामिल हैं। Meta ने क्रिप्टोकरेंसीज को सपोर्ट देने वाला एक पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की भी योजना बनाई है। मेटा ने अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) को पेटेंट के लिए आवेदन दिए हैं। मेटा ने इनवेस्टर्स के लिए एक ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग सर्विस का लाइसेंस मांगा है। यह सर्विस डिजिटल करेंसी, वर्चुअल करेंसी, क्रिप्टोकरेंसी, ब्लॉकचेन एसेट्स, डिजिटल टोकन्स और यूटिलिटी टोकन्स के ट्रेड और एक्सचेंज की सुविधा देगी।

मेटा ने हाल ही में इन पेटेंट के लिए आवेदन दिए थे। लगभग एक महीना पहले कंपनी ने मेटावर्स सहित Web3 सेगमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए आठ लाइसेंस के आवेदन दिए थे। कंपनी नए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स, ई-कॉमर्स सर्विस, डिजिटल एसेट होल्डर्स के लिए टेलीकॉम सर्विसेज और मेटावर्स से जुड़ा एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म शुरू कर सकती है। कंपनी ने Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। यह क्रिप्टो और मेटावर्क सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की मेटा की कोशिशों का हिस्सा है। ब्लॉकचेन-बेस्ड  Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर बताया जा रहा है। इसमें क्रिप्टोकरेंसीज और NFT की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Facebook, NFT, Testing, Market, Blockchain, Ethereum, Meta, Polygon
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »