Bitcoin शॉर्ट फंड्स से बाहर निकल रहे इनवेस्टर्स

बिटकॉइन का प्राइस पिछले सप्ताह घटकर 20,000 डॉलर से नीचे चला गया था, जो पिछले वर्ष 20 दिसंबर के बाद से इसका लो लेवल था

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 23 जून 2022 08:56 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन शॉर्ट फंड्स इस क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट पर दांव लगाते हैं
  • क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से बिकवाली हो रही है
  • यह मार्केट में नेगेटिव सेंटीमेंट का संकेत है

इससे क्रिप्टो मार्केट में नेगेटिव सेंटीमेंट अधिक होने का संकेत मिल रहा है

पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन शॉर्ट फंड्स से इनवेस्टर्स ने लगभग 58 लाख करोड़ डॉलर रिडीम किए हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट में नेगेटिव सेंटीमेंट अधिक होने का संकेत मिल रहा है। बिटकॉइन शॉर्ट फंड्स में मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट पर दांव लगाया जाता है। 

CoinShares की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में इन फंड्स का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी घटकर 36.3 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले वर्ष फरवरी के बाद से इसका लो लेवल है। बिटकॉइन का प्राइस पिछले सप्ताह घटकर 20,000 डॉलर से नीचे चला गया था, जो पिछले वर्ष 20 दिसंबर के बाद से इसका लो लेवल था।  हालांकि, इसके बाद से इसके प्राइस में कुछ रिकवरी हुई है और यह 21,000 डॉलर से कुछ अधिक पर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से इन्फ्लेशन पर नियंत्रण करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के बाद से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट बढ़ी है। कुछ क्रिप्टो फर्में इनवेस्टर्स को बिटकॉइन में गिरावट पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका दे रही हैं। 
Advertisement

इन फर्मों में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से जुड़ी ProShares शामिल है। फर्म ने शॉर्ट Bitcoin स्ट्रैटेजी ETF लॉन्च किया है। इससे इनवेस्टर्स को बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट से प्रॉफिट कमाने या क्रिप्टो में अपने इनवेस्टमेंट को हेज करने का मौका मिलेगा। ProShares के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Michael Sapir ने एक स्टेटमेंट में कहा, "हाल के महीनों में यह पता चला है कि बिटकॉइन की वैल्यू घट सकती है। यह ETF ऐसे इनवेस्टर्स के लिए है जो मानते हैं कि बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट आएगी और उन्हें इससे प्रॉफिट कमाने या अपनी क्रिप्टोकरेंसी होल्डिंग को हेज करने का मौका मिलेगा।" उन्होंने बताया कि इनवेस्टर्स ब्रोकरेज एकाउंट में एक ETF खरीदकर बिटकॉइन में शॉर्ट पोजिशन ले सकते हैं। अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस को ट्रैक करने वाले बिटकॉइन ETF लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की ओर से स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए अनुमति देने में देरी हुई है।

पिछले वर्ष SEC ने पहले बिटकॉइन फ्यूचर्स ETF की अनुमति दी थी। इसे ProShares ने लॉन्च किया था। इससे इंस्टीट्यूशनल और रिटेल इनवेस्टर्स को तकनीकी जटिलताओं या कानूनी रुकावटों का सामना किए बिना बिटकॉइन का एक्सेस मिला था। ProShares का शॉर्ट बिटकॉइन ETF इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में रुकावटों के बिना ट्रेडिंग करने का मौका देगा। 
Advertisement
 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Selling, Bitcoin, America, Investors, ETF, Profit, Inflation, SEC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.