D कंपनी के क्रिप्टोकरंसी इस्‍तेमाल की जांच कर रहा ED, दाऊद के गुर्गों पर छापेमारी

अवैध बिजनेसेज के जरिए जुटाई गई कमाई का एक बड़ा हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी और अचल संपत्ति खरीदने के लिए निवेश किया गया है।

D कंपनी के क्रिप्टोकरंसी इस्‍तेमाल की जांच कर रहा ED, दाऊद के गुर्गों पर छापेमारी

पैसे को हवाला ट्रांजैक्‍शंस के जरिए वॉलेट में भेजा जाता है। फिर उन वॉलेट का इस्‍तेमाल अचल संपत्ति खरीदने के लिए किया जाता है।

ख़ास बातें
  • दाऊद के द्वारा डार्कनेट और क्रिप्टोकरेंसी इस्‍तेमाल की जांच हो रही है
  • दाऊद और उसके करीबियों पर एक और मामला भी दर्ज किया गया है
  • अधिकारी तमाम ट्रांजैक्‍शंस का पता लगा रहे हैं
विज्ञापन
भारत के मोस्‍ट-वॉन्‍टेड भगोड़े दाऊद इब्राहिम द्वारा डार्कनेट और क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrencies) के इस्‍तेमाल की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। ऐसा संदेह है कि अंडरवर्ल्ड डॉन ने ऑफ्शॉर अचल संपत्ति में निवेश करने के लिए डिजिटल टूल की ओर रुख किया है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया है कि दाऊद इब्राहिम को सट्टेबाजी से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली समेत कई अवैध बिजनेसेज में शामिल पाया गया है। उसके कई सहयोग‍ियों पर छापेमारी भी की गई है। 

इकॉनमिक टाइम्‍स के मुताबिक, एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा कि अवैध बिजनेसेज के जरिए जुटाई गई कमाई का एक बड़ा हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी और अचल संपत्ति खरीदने के लिए निवेश किया गया है। पैसे को हवाला ट्रांजैक्‍शंस के जरिए वॉलेट में भेजा जाता है। फिर उन वॉलेट का इस्‍तेमाल अचल संपत्ति खरीदने के लिए किया जाता है। अध‍िकारी के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इस मामले में पसंदीदा जगहों में से एक है। दाऊद इब्राहिम का क्रिमिनल सिंडिकेट जिसे D-कंपनी के नाम से भी जाना जाता है, उसके पास UAE में पैसा भेजने के लिए हवाला का मजबूत नेटवर्क है।

इस हफ्ते की शुरुआत में ED ने इब्राहिम और उसके करीबी सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और दो बिल्डरों समेत दाऊद की दिवंगत बहन हसीना पारकर के नागपाड़ा वाले घर समेत पूरे मुंबई में छापे मारे। जांच एजेंसी, इब्राहिम के भरोसेमंद छोटा शकील के एक करीबी रिश्तेदार से पूछताछ कर रही है। अधिकारी ने कहा कि जांच अभी भी चल रही है और कई ट्रांजैक्‍शंस का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध फाइल शेयरिंग के लिए प्रमुख तौर पर प्रतिबंधित एक्सेस वाले कंप्यूटर नेटवर्क का इस्‍तेमाल किया जाता है। यह जांच को मुश्किल बना रही है। 

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि D-कंपनी, डार्कनेट और क्रिप्टो के मामलों में जांच में परेशानी आती है। दूसरी ओर, डार्कनेट की वजह से सट्टेबाजी आसान हो जाती है। अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अवैध सट्टेबाजी D-कंपनी के मुख्य बिजनेस के रूप में उभरी है।

अधिकारियों के मुताबिक, डार्कनेट और क्रिप्टो ने क्रिप्‍टो महामारी में भी सट्टेबाजी के बिजनेस को पनपने दिया है। यह हजारों करोड़ रुपये वाली समानांतर इकॉनमी है। क्रिप्‍टोकरेंसी इसमें नई चीज है, जिससे ट्रांजैक्‍शन आसान हो जाता है। गौरतलब है कि ED, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, केंद्रीय जांच ब्यूरो और कई राज्‍यों की पुलिस ने टेररिज्‍म और नार्को-टेररिज्‍म में क्रिप्टोकरेंसी के गलत इस्‍तेमाल पर चिंता जताई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »