क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज WazirX के खिलाफ ED कर रहा 2,790 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

फेमा के प्रावधानों के तहत वजीरएक्‍स के खिलाफ कारण बताओ नोटिस (शोकॉज नोटिस) (SCN) जारी किया गया है।

क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज WazirX के खिलाफ ED कर रहा 2,790 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कुछ क्रिप्टो एक्चेंजों को समन भेजा था।

ख़ास बातें
  • राज्यसभा को एक लिखित जवाब से मिली जानकारी
  • फेमा के प्रावधानों के तहत वजीरएक्स की हो रही जांच
  • दो मामलों में की जा रही है जांच
विज्ञापन
पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कुछ क्रिप्टो एक्चेंजों को समन भेजा था। यह समन कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग और फॉरेन एक्सचेंज के नियमों के उल्लंघन के लिए जारी किया किया था। जिन एक्‍सचेंजों के नाम सामने आए थे, उनमें कॉइनडीसीएक्स (CoinDCX), वजीरएक्स (WazirX) और कॉइनस्विच कुबेर (Coinswitch Kuber) शामिल थे। अब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि ED, क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स के जरिए 2,790 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। राज्यसभा को एक लिखित जवाब में उन्‍होंने कहा कि ED विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 (फेमा) के प्रावधानों के तहत वजीरएक्स के खिलाफ क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित दो मामलों की जांच कर रहा है।

उन्‍होंने बताया कि एक मामले में अब तक की गई जांच से पता चला है कि भारत में जानमाई लैब्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑपरेट किया जा रहा क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म वजीरक्स, केमैन आइलैंड बेस्‍ड एक्सचेंज बिनेंस के इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर का इस्‍तेमाल कर रहा था। जांच में पाया गया है कि इन दोनों एक्सचेंजों के बीच सभी क्रिप्टो ट्रांजैक्‍शन ब्लॉकचेन पर दर्ज नहीं किए जा रहे थे  और रहस्‍य बने हुए थे।   

उन्होंने कहा कि फेमा के प्रावधानों के तहत वजीरएक्‍स के खिलाफ कारण बताओ नोटिस (शोकॉज नोटिस) (SCN) जारी किया गया है।

इसके अलावा एक अन्य मामले में पता चला है कि भारतीय एक्सचेंज वजीरएक्स ने विदेशी यूजर्स के अनुरोध पर अपने प्लेटफॉर्म पर एक क्रिप्टो को दूसरे में बदलने के साथ-साथ FTX, बिनेंस जैसे थर्ड पार्टी एक्सचेंजों से ट्रांसफर का इस्‍तेमाल करने की भी अनुमति दी है। एक और सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी और नॉन फंजिबल टोकन (NFT) परिभाषा के अनुसार सीमाहीन (बॉर्डरलैस) हैं और इसे रेगुलेट करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि इस क्षेत्र में रेगुलेशन या व्यापार पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई भी कानून अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बाद ही प्रभावी हो सकता है।

पिछले महीने जब समन की बात सामने आई थी, तब वजीरएक्‍स के प्रवक्ता ने कहा था कि मामला कर्नाटक हाई कोर्ट के पास लंबित है, जहां कंपनी और उसके निदेशक ने एक रिट दायर की और अदालत ने एक अंतरिम आदेश पारित किया। भारत में क्रिप्‍टो इंडस्‍ट्री को कोई भी राहत देने के मूड में केंद्र सरकार नहीं है। क्रिप्‍टो पर सट्टे और लॉटरी से होने वाले फायदों जैसा टैक्‍स लगाया जा रहा है। पिछले कई महीनों से यह सेक्‍टर गिरावट के दौर से उबरने की कोशिश कर रहा है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »